Daily Horoscope
✕

ईशान और सूर्यकुमार के तूफान में उड़ा बैंगलोर, मुंबई ने 7 विकेट से जीता मैच

सूर्यकुमार और इशान के तूफान से मुम्बई की IPL की दूसरी जीत

Written By WD Sports Desk
Updated: गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (23:43 IST)
IPL 2024 MI vs RCB इशान किशन 40 गेंदों में 69 रन और सूर्यकुमार यादव के 19 गेंदों में 52 रनों की अर्धशतकीय पारियों और उससे पहले जसप्रीत बुमराह के पांच विकेटों की बदौलत मुम्बई इंडियंस ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 25वें मुकाबले में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु को सात विकेट से हरा कर लीग में अपनी दूसरी जीत दर्ज की है।

197 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुम्बई इंडियंस की इशान किशन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट लिये 101 रनों की साझेदारी की। नौवें ओवर में आकाश दीप ने कोहली के हाथों इशान किशन को कैच आउट कराकर मुम्बई को पहला झटका दिया था। इशान ने 34 गेंदों में सात चौके पांच छक्के उड़ाते हुए 69 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद 12वें ओवर में रोहित शर्मा को जेक्स ने आउट कर दिया।

रोहित ने 24 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्के उड़ाते हुए 38 रन बनाये। सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाये। उन्हें वैशाख ने 52 रन पर आउट किया। कप्तान हार्दिक पंड्या 21 और तिलक वर्मा 16 रन बनाकर नाबाद रहे। मुम्बई ने 15.3 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाकर मुकाबला सात विकेट से जीत लिया। आकाश दीप, विजयकुमार वैशाख और विल जेक्स ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।


रजत पाटीदार ने 26 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के लगाते हुए 50 रन बनाये। ग्लेन मैक्सवेल, महिपाल लोमरोर और विजयकुमार वैशाख बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। डुप्लेसी ने 40 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के जड़ते हुए 61 रनों की पारी खेली। सौरव चौहान नौ रन बनाकर आउट हुये। दिनेश कार्तिक ने 23 गेंदों में पांच चौके और चार छक्के लगाते हुए नाबाद 53 रनों की पारी खेली और आकाश दीप दो रन बनाकर नाबाद रहे। बेंगलुरु ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 196 रन का स्कोर खड़ा किया।मुम्बई इंडियंस की ओर से जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिये। गेराल्ड कोएत्जी, आकाश मधवाल और श्रेयस गोपाल ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।(एजेंसी)<>
लेखक के बारे में
WD Sports Desk
वेबदुनिया स्पोर्ट्स टीम खेलों की दुनिया से जुड़ी हर खबर को विस्तार से पेश करती है। क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी या अन्य खेलों पर आधारित लेख और न्यूज़ से लेकर महत्वपूर्ण मैचों की अपडेट्स और खेल जगत की खास घटनाएं, यह टीम पाठकों को पूरी जानकारी प्रदान करती है। स्पोर्ट्स टीम.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

ऋषभ पंत का 1 IPL रन संजीव गोयनका को पड़ा 9 लाख रुपए का, जानिए कैसे

IPL 2027 से पहले दिल्ली लौटे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ

IPL जीत के बाद विराट कोहली को क्या हुआ? ODI Series में टीम से बाहर होने की खबर ने बढ़ाई चिंता

टिम डेविड को अंपायर पर ICE BAG फेंकना पड़ा भारी! 1 मैच का BAN, पहले मिडल फिंगर दिखाकर भी फंसे थे

'राधे-राधे' बोलते दिखे विराट-अनुष्का, IPL ट्रॉफी जीतते ही पहुंचे प्रेमानंद महाराज से आशीर्वाद लेने [VIDEO]

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख