• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. Cricket fans fumes at the dismal level of umpiring during MI vs RCB fixture
Written By WD Sports Desk
Last Updated : गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (22:19 IST)

MI vs RCB मैच में में खराब अंपायरिंग पर फूटा ट्विटर पर फैंस का गुस्सा

नितिन मेनन की खराब अंपायरिंग से खफा हुए बेंगलुरु के फैंस

MI vs RCB मैच में में खराब अंपायरिंग पर फूटा ट्विटर पर फैंस का गुस्सा - Cricket fans fumes at the dismal level of umpiring during MI vs RCB fixture
IPL 2024 RCB vs MIआज वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस आमने-सामने है। इस मैच में खराब अंपायरिंग का मुशायरा विशेष कर नितिन मेनन से द्वारा देखा गया।

नितिन मेनन ने पहले तो एक शॉट जो की रस्सी पर सटे क्षेत्र रक्षण आकाश मतवाल को छू रहा था उसे चौका देने से इनकार कर दिया। बैंगलोर फैंस का गुस्सा तो तब चरम पर आ गया जब बुमराह की गेंद पर नितिन मेनन ने तीसरे अंपायर का रुख किया जबकि मुंबई इंडियंस के पास एक भी रिव्यू मौजूद नहीं था।

नितिन मेनन की खराब अंपायरिंग यहां भी नहीं रुकी और उन्होंने दिनेश कार्तिक को नोबेल नहीं दी हालांकि 50 रन से ज्यादा के स्कोर पर खेल रहा है दिनेश कार्तिक ने तीसरे अंपायर का रुख किया लेकिन इसे फिर भी नो बॉल नहीं  दिया गया। इन सब बातों से रुष्ट होकर कई क्रिकेट फैंस ने यह माना कि अंपायर मुंबई इंडियंस के पक्ष में फैसला दे रहे थे।

दिनेश कार्तिक के आक्रामक अर्धशतक के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल के मैच में बृहस्पतिवार को आठ विकेट पर 198 रन बनाये।बेंगलोर के लिये कप्तान फाफ डु प्लेसी ने 40 गेंद में 61 और रजत पाटीदार ने 26 गेंद में 50 रन बनाये। कार्तिक ने सिर्फ 23 गेंद में 53 रन की नाबाद पारी खेली।मुंबई के लिये जसप्रीत बुमराह ने पांच विकेट लिये।
ये भी पढ़ें
MI vs RCB: विराट फैफ समेत 5 विकेट लेने वाले बुमराह के सिर सजी पर्पल कैप