बुधवार, 2 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. Hardik Desai replaces Injured Vishnu Vinod in Mumbai Indians Dug out
Written By WD Sports Desk
Last Modified: गुरुवार, 11 अप्रैल 2024 (18:18 IST)

मुंबई इंडियन्स का युवा विकेटीपर बल्लेबाज हुआ आईपीएल से बाहर, संकट में पल्टन

मुंबई इंडियन्स ने चोटिल विष्णु विनोद की जगह हार्विक देसाई को अनुबंधित किया

IPL
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को विष्णु विनोद के विकल्प के रूप में सौराष्ट्र के विकेटकीपर-बल्लेबाज हार्विक देसाई को अनुबंधित करने की घोषणा की। विष्णु विनोद बांह की चोट के कारण मौजूदा आईपीएल से बाहर हो गए हैं।
यह 24 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज पहली बार आईपीएल का हिस्सा बना है। देसाई ने सौराष्ट्र के लिए 27 टी20, 40 लिस्ट ए और 46 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं।

आईपीएल की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि विष्णु विनोद के विकल्प के तौर पर हार्विक देसाई टीम में शामिल होंगे।’’घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलने वाले 30 वर्षीय विनोद के बाएं हाथ में चोट लगी है।मुंबई इंडियंस फिलहाल अंक तालिका में आठवें स्थान पर हैं।(भाषा)
ये भी पढ़ें
IPL 2024 में मुम्बई ने टॉस जीतकर बैंगलोर के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)