मंगलवार, 2 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. Rohit Sharma draws first blood in IPL by bowling the penultimate over
Written By
Last Updated : बुधवार, 19 अप्रैल 2023 (00:02 IST)

IPL में पहला विकेट लिया अर्जुन तेंदुलकर ने, आखिरी ओवर में बचाए 20 रन दिए सिर्फ 5 (Video)

IPL में पहला विकेट लिया अर्जुन तेंदुलकर ने, आखिरी ओवर में बचाए 20 रन दिए सिर्फ 5 (Video) - Rohit Sharma draws first blood in IPL by bowling the penultimate over
अर्जुन तेंदुलकर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल डेब्यू किया था तो उसके अगले मैच में उनको पहला विकेट मिल गया। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने अंतिम ओवर में गेंद थामी जब टीम को जीत के लिए 20 रन चाहिए थे। अब तक 3 ओवर डाल चुके अर्जुन को विकेट नहीं मिला था। लेकिन अंतिम विकेट उन्हीं के खाते में गया।
अर्जुन तेंदुलकर ने भुवनेश्वर कुमार को कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कवर्स में कैच करा कर अपना पहला आईपीएल विकेट निकाला। वहीं जहां अंतिम ओवर में 20 रन चाहिए थे, बेहद किफायती गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए।

IPL 2022 में 30 लाख में खरीदा था अर्जुन तेंदुलकर को

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की नीलामी में  30 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई ने अर्जुन के लिए 20 लाख के बेस प्राइस पर पहले बोली लगाई थी। गुजरात टाइटंस ने भी हाथ आजमाया लेकिन अर्जुन के लिए आखिरी बोली मुंबई की ही रही थी।अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।

IPL 2021 में बिना 1 मैच खेले हो गए थे बाहर

अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।नीलामी के ठीक अंत में अर्जुन तेंदुलकर के नाम की घोषणा हुई और मुंबई की टेबल पर बैठे जहीर खान ने उनको टीम में लेने के लिए बोली लगाई। किसी दूसरे फ्रैंचाइजी के बोली न लगाने पर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख में खरीद लिया था। मुंबई इंडियन्स ने युवा तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर के चोटिल होने के कारण उनके स्थान पर सिमरजीत सिंह को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिये अपनी टीम में शामिल किया था।
ये भी पढ़ें
IPL में फिक्सिंग का साया, सिराज से मिला ड्राइवर और मांगी अंदरूनी जानकारी, सट्टे में खो चुका था पैसे