गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Shreyas Iyer bags a whoppig amount in IPL mega acution
Written By
Last Updated : गुरुवार, 17 मार्च 2022 (14:09 IST)

IPL 2022 Mega Auction: श्रेयस अय्यर को मिले 12.25 करोड़, पंजाब ने शिखर को खरीदा

IPL 2022 Mega Auction: श्रेयस अय्यर को मिले 12.25 करोड़, पंजाब ने शिखर को खरीदा - Shreyas Iyer bags a whoppig amount in IPL mega acution
बेंगलुरु: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए शनिवार को हुई नीलामी में श्रेयस अय्यर 12.25 करोड़ रुपये की कीमत के साथ सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने 8,25 करोड़ रुपये में तथा कैगिसो रबादा को 9.25 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

आईपीएल के चेयरमैन ब्रिजेश पटेल के संदेश के साथ इस नीलामी की शुरुआत हुई । उन्होंने सभी चिकित्सा कर्मचारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि इस साल टाटा ग्रुप आईपीएल का टाइटल प्रायोजक होगा।

मार्की खिलाड़ियों की नीलामी में सबसे ज्यादा महंगे बिके कप्तानी विकल्प श्रेयस अय्यर। आरसीबी ने की बोली की शुरुआत। देखते ही देखते दाम 4 करोड़ से ऊपर जा चुका था। दिल्ली के साथ-साथ लखनऊ भी उतर गई मैदान में। क्या इस बार अपनी पुरानी टीम में वापस जाएंगे श्रेयस? केकेआर ने भी वॉर्म अप करने के बाद बोली लगाने का फ़ैसला किया और 9 करोड़ 25 लाख के साथ श्रेयस अय्यर खेलेंगे केकेआर के लिए।

जी नहीं, दिल्ली ने केवल दाम बढ़ाने के लिए एक और बोली लगाई। और गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ की बोली लगाई। इस नीलामी में 10 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी बने श्रेयस अय्यर। याद रखिए केकेआर भी एक कप्तान की तलाश में हैं। और आख़िरकार 12 करोड़ 25 लाख में वह पहुंचे केकेआर के खेमे में।

अय्यर के बाद सर्वाधिक कीमत मिली कैगिसो रबादा को । दिल्ली ने फिर एक बार की बोली की शुरुआत। गुजरात टाइटंस ने कहा हमें भी यह खिलाड़ी चाहिए। छह करोड़ से ऊपर जा चुकी थी रबादा की बोली। इस समय आठ करोड़ की बोली गुजरात टाइटंस के पक्ष में हैं और अंतिम समय पर पंजाब किंग्स ने कहा - हम पीछे नहीं हटेंगे। और सभी के नाक के नीचे से उन्हें लेकर चले गए पंजाब किंग्स, 9 करोड़ 25 लाख रुपयों में।

पंजाब ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी खरीदा। नीलामी में सबसे पहला नाम था गब्बर शिखर धवन का । राजस्थान रॉयल्स ने बोली की शुरुआत की 2 करोड़ के बेस प्राइस के साथ और दिल्ली कैपिटल्स ने उनके साथ जंग छेड़ दी है। दिल्ली ने लगाई 3 करोड़ रुपयों की बोली। दोनों टीमें धवन को अपनी टीम में शामिल करना चाहतीथीं और टस से मस होने का नाम नहीं ले रही थीं । बोली 5 करोड़ तक पहुंच गई । सोच विचार करने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने हाथ खड़े किए और पंजाब किंग्स मैदान में उतर चुकी थी। अब यह देखना था कि क्या गब्बर को आईपीएल में नया घर मिलेगा? बोली आठ करोड़ से ऊपर जा चुकी हैं और इसका अर्थ यह है कि धवन बनेंगे मिलियन डॉलर बेबी। पंजाब किंग्स ने 8 करोड़ 25 लाख में शिखर धवन को मयंक अग्रवाल का सलामी जोड़ीदार बनाया।

ट्रेंट बोल्ट को मिली आठ करोड़ की कीमत। दोनों रॉयल टीमें - आरसीबी और आरआर जोरों-शोरों से उनपर बोली लगा रही हैं। शायद बेंगलुरु ने बोल्ट को अपना टार्गेट बनाया है। दोनों खेमे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए सोच-समझकर बोलियां लगा रहे हैं। आरसीबी ने लगाई 5 करोड़ 50 लाख की बोली तो वहीं राजस्थान ने उसे 25 लाख से आगे बढ़ाया और जैसे ही काम पूरा हो रहा था मुंबई इंडियंस ने कहा - अभी हम ज़िंदा है। मामला 7 करोड़ से ऊपर पहुंच चुका है। पिछली बार 2 करोड़ 20 लाख में बिके थे बोल्ट। इस बार उनका दाम लगभग चार गुना बढ़ गया है और आठ करोड़ में वह खेलेंगे राजस्थान रॉयल्स के लिए।

फ़ाफ़ डुप्लेसी के लिए दिलचस्पी दिखाई पुरानी टीम चेन्नई और बेंगलुरु ने। दिल्ली ने भी पार्टी में शामिल होने का फ़ैसला किया। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर हैं डुप्लेसी। और सात करोड़ की बोली के साथ आरसीबी ने फ़ाफ़ को किया अपनी टीम में शामिल। विराट कोहली अब को मिल गया एक आक्रामक ओपनर ।
ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस लो लंबी जंग के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7 करोड़ 25 लाख रुपयों में अपने पुराने खिलाड़ी को ख़रीद लिया जबकि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर को 6 करोड़ 25 लाख में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा। लंबे समय तक किसी ने क्विंटन डिकॉक के लिए बोली नहीं लगाई। फिर जब बोली की शुरुआत हुई तो चेन्नई और लखनऊ के बीच छिड़ गई जंग। फ़ाफ़ को गंवाने के बाद डिकॉक को ज़रूर ख़रीदना चाहेगी चेन्नई। मुंबई ने भी अपना चांस लिया। दिल्ली भी उतरी मैदान में और उन्होंने दाम बढ़ाने के बाद डिकॉक को 6 करोड़ 75 लाख में लखनऊ के पास जाने दिया।

तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सवा 6 करोड़ में नयी टीम गुजरात टाइटंस के लिए खेलेंगे ।ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के लिए शुरुआती बोली लगाई। राजस्थान ने फिर एक बार उनका काम बिगाड़ने का फ़ैसला किया है। दोनों टीमें भारत के अनुभवी स्पिनर के लिए बोलियां लगा रही हैं। दिल्ली के मालिक किरण कुमार ग्रांधी और पार्थ जिंदल के बीच चर्चा के बाद उन्होंने 4 करोड़ 80 लाख की बोली लगाई। इसी के साथ दिल्ली कैपिटल्स का लगातार दूसरा खिलाड़ी गया किसी और टीम में। 5 करोड़ रुपयों में राजस्थान के लिए खेलेंगे रवि अश्विन। अश्विन और बटलर एक ही टीम में। इस बार नॉन स्ट्राइक छोर पर रन आउट नहीं देखने को मिलेगा।(वार्ता)

पहले सेट के बाद टीमों के पास बची हुई धन राशि कुछ इस प्रकार है :

पंजाब किंग्स : 54.5 करोड़ रुपये
सनराइज़र्स हैदराबाद : 68 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स : 49 करोड़ रुपये
लखनऊ सुपर जायंट्स : 52.25 करोड़ रुपये
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : 50 करोड़ रुपये
गुजरात टाइटंस : 45.75 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस : 48 करोड़ रुपये
चेन्नई सुपर किंग्स : 48 करोड़ रुपये
कोलकाता नाइट राइडर्स : 28.5 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स : 41.25 करोड़ रुपये