गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Mahendra Singh Dhoni is now only a batsman Keeper in CSK Dugout
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (11:12 IST)

चेन्नई को 4 बार चैंपियन बनाया धोनी ने, अब खेलेंगे सिर्फ कीपर बल्लेबाज के तौर पर

चेन्नई को 4 बार चैंपियन बनाया धोनी ने, अब खेलेंगे सिर्फ कीपर बल्लेबाज के तौर पर - Mahendra Singh Dhoni is now only a batsman Keeper in CSK Dugout
महेंद्र सिंह धोनी धीरे धीरे करके क्रिकेट से अलग होते जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी उन्होंने पहले कप्तानी छोड़ी और उसके करीब 1 साल बाद उन्होंने संन्यास लिया। आईपीएल में भी उन्होंने यह ही रूख अपनाया है। चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल विजेता बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी को छोड़ दिया।

अगर उनके कप्तानी के रिकॉर्ड की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी 2021 में आखिरी बार टीम को खिताब जिताने से पहले 200 से ज्यादा आईपीएल मैचों में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे।

साल 2008 से चेन्नई से जुड़े धोनी कुल 204 मैचों मे अपनी टीम को 121 मैचों में जीत दिला चुके हैं। 82 बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं जीत प्रतिशत 59.6 है। इसमें से 1 मुकाबले में नतीजा नहीं आया था।

बल्लेबाजी में साबित हो रहे थे कमतर
गौरतलब है कि एक बल्लेबाज के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी लगातार कमजोर होते जा रहे थे। आईपीएल 2021 में बल्ले से सिर्फ 16 मैचों में सिर्फ 16 की औसत से 114 रन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ में रिटेन किया गया था। इसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर सिर्फ 18 रन था।

आईपीएल 2020 में भी उन्होंने बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन किया था। आईपीएल 2020 में कुल 14 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी महज 200 रन बना पाए थे। उन्होने कुल 16 चौके और 7 छक्के लगाए थे।

धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी जडेजा को सौंपी

महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से पहले गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कप्तानी रविंद्र जडेजा को सौंप दी।

सीएसके ने यहां जारी बयान में कहा, ‘‘महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी किसी अन्य खिलाड़ी को सौंपने का फैसला किया है और उन्होंने टीम का नेतृत्व करने के लिए रविंद्र जडेजा को चुना है। जडेजा 2012 से चेन्नई सुपर किंग्स का अभिन्न अंग रहे हैं और वह सीएसके का नेतृत्व करने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी होंगे।’’

फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा,  धोनी इस सत्र में और उसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।’’विश्व कप 2019 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले 40 वर्षीय धोनी की अगुवाई में सीएसके ने पिछले साल अपना चौथा खिताब जीता था।सीएसके शनिवार को यहां अपने पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना करेगा।