1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Lucknow won the toss and elected to bat against Kolkata

लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी (वीडियो)

Lucknow Super Giants
जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे अब टॉस जीतने वाले कप्तान बल्लेबाजी लेना पसंद कर रहे हैं ताकि बड़ा स्कोर खड़ा करने पर दूसरी टीम पर दबाव डाला जा सके। आज लखनऊ ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम पिछले दो मुकाबलों से बाद में बल्लेबाजी कर हार का मुंह देख रही थी।

लखनऊ की टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। क्रुणाल पंड्या, आयुष भदोनी और दुश्मंता चमीरा नहीं खेलेंगे। उनकी जगह पर मनन वोहरा, के गौतम और एविन लुईस को शामिल किया गया है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :

लखनऊ: केएल राहुल, क्विटंन डिकॉक, दीपक हूड्डा, एविन लुईस, के गौतम, मनन वोहरा, मार्कस स्टोयनिश, जेसन होल्डर, मोहसिन ख़ान, आवेश ख़ान, रवि बिश्नोई

कोलकाता: वेंकटेश अय्यर, अभिजीत तोमर, नितीश राणा, श्रेयस अय्यर, सैम बिलिंग्स, रिंकू सिंह, आंद्रे रसल, सुनील नारायण, टिम साउदी, उमेश यादव, वरूण चक्रवर्ती
अगला लेख
15.25 करोड़ के ईशान किशन ने खुद बताया क्यों फ्लॉप हुए इस IPL में