सम्बंधित जानकारी
- लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला (वीडियो)
- लखनऊ और दिल्ली के मैच में राहुल की बल्लेबाजी और पंत की कप्तानी पर होगी नजर
- लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स पर दर्ज की 20 रनों से जीत
- कुलदीप और वॉर्नर के सिर सजा जीत का ताज, कोलकाता के ऑलराउंडर्स रहे फिसड्डी
- कोलकाता की लगातार पांचवी हार, दिल्ली ने 4 विकेट से हराया
के एल राहुल की शानदार बल्लेबाजी से लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ बनाए 195 रन
मुम्बई:कप्तान लोकेश राहुल (77) और दीपक हुड्डा (52) के शानदार अर्धशतकों से लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आईपीएल मुकाबले में रविवार को 20 ओवर में तीन विकेट पर 195 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया।
लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर क्विंटन डी कॉक 13 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने 51 गेंदों पर 77 रन में चार चौके और पांच छक्के लगाए जबकि हुड्डा ने 34 गेंदों पर 52 रन में छह चौके और एक छक्का लगाया। राहुल और हुड्डा ने दूसरे विकेट के लिए 95 रनों की साझेदारी की।
मार्कस स्टॉयनिस ने नाबाद 17 और क्रुणाल पांड्या ने नाबाद नौ रन बनाये। दिल्ली की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 40 रन देकर तीनों गिरे हुए विकेट लिए। लखनऊ के स्कोर में 13 वाइड सहित 17 अतिरिक्त रनों का अहम् योगदान रहा।(वार्ता)