सम्बंधित जानकारी
- IPL 2020 : कप्तान दिनेश कार्तिक ने गेंदबाजों को दिया जीत का श्रेय
- IPL 2020 : प्रसिद्ध कृष्णा ने KKR को पंजाब पर दिलाई रोमांचक जीत
- केकेआर ने रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब को 2 रनों से हराया
- IPL 2020 : इयोन मोर्गन बोले- कप्तानी के तमगे के बिना भी नेतृत्वकर्ता अहम भूमिका निभाते हैं...
- IPL 2020 : KKR के खिलाफ KXIP को डेथ ओवरों में इस बड़ी बात की चिंता....
फिर ‘चकिंग’ में फंस सकते हैं KKR के सुनील नारायण, अंपायरों ने की रिपोर्ट
दुबई। कोलकाता नाइटराइडर्स के स्पिनर सुनील नारायण की फिर चकिंग के लिए रिपोर्ट की गई है, जो उनकी टीम के किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान हुआ।
अगर वे एक और उल्लंघन के दोषी पाए गए तो उन्हें फिर गेंदबाजी करने से रोका जा सकता है। इंडियन प्रीमियर लीग विज्ञप्ति के अनुसार कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी सुनील नारायण को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ मैच के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट किया गया है। यह रिपोर्ट मैदानी अंपायर उल्हास गांधी और क्रिस गाफाने ने बनाई है।