kalsarpa dosh calculator
✕

IPL-13 : रॉबिन उथप्पा ने कहा, Corona महामारी के बीच खास होगा इस बार का IPL

Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2020 (18:51 IST)
दुबई। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa) का कहना है कि कोरोना महामारी के बीच अप्रत्याशित समय में इस बार आईपीएल (IPL) का आयोजन खास होगा।

उथप्पा इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के लिए लंबे समय तक खेले हैं लेकिन इस बार वह राजस्थान की ओर से खेलेंगे। आईपीएल का आयोजन दर्शकों के बिना जैविक सुरक्षा प्रोटोकाल के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 19 सितंबर से 10 नवंबर तक किया जाएगा।

उथप्पा ने कहा, मुझे लगता है कि इस अप्रत्याशित समय में हम सामान्य स्थिति के लिए तरस रहे थे। यह टूर्नामेंट और खेल हमें सामान्य जीवन की भावना को वापस लाने में मददगार साबित होगा। कोरोना के बीच दुनियाभर के क्रिकेट प्रशंसक इस टूर्नामेंट को देखने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। इस मायने में यह एक बड़ा आईपीएल होने जा रहा है।

2008 में शेन वार्न की कप्तानी में पहला आईपीएल खिताब जीतने वाली राजस्थान की टीम के इस बार चैंपियन बनने की उम्मीदों पर उन्होंने कहा, जैसा कि अन्य टीमों की इच्छा है, वैसे ही हमारी टीम भी मैदान में उतरकर अच्छा प्रदर्शन करना चाहती है और मुझे उम्मीद है कि हम टूर्नामेंट जीतेंगे। 

Show comments

सभी देखें

LIVE: सेंसेक्स में 1800 अंकों का उछाल, निफ्टी 551 अंक बढ़ा

मध्यप्रदेश में आउटसोर्स कर्मचारी बाहर नहीं होंगे, वर्तमान व्यवस्था रहेगी जारी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हल्द्वानी में तैयार हो रही उत्तराखंड की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, युवाओं को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

तमिलनाडु में 'कार्तिगई दीपम' पर मचा घमासान! पवित्र स्तंभ पर दीप न जलाने से भड़का गुस्सा, BJP का बड़ा आरोप

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

अगला लेख