Narak Chaturdashi
✕

IPL-13 : KKR के गेंदबाज संदीप वारियर का कैसे बढ़ा आत्मविश्वास, जानिए

Published: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (20:30 IST)
अबुधाबी। कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के तेज गेंदबाज संदीप वारियर का कहना है कि आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, रॉबिन उथप्पा, नीतीश राणा सहित अन्य बल्लेबाजों को गेंदबाजों करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

वारियर आईपीएल के 13वें सत्र के लिए तैयारी कर रहे हैं और टीम के साथ अभ्यास कर रहे हैं। आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर तक संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होना है।

वारियर ने कहा, सबसे जरुरी बात जो मैं इन बल्लेबाजों को गेंदबाजी करके सीखी कि ये खिलाड़ी किस तरह खेल को देखते हैं। जिस तरह हमारे भारतीय खिलाड़ी कार्तिक, उथप्पा और गिल खेल के लिए तैयारी करते हैं, वो घरेलू क्रिकेट से पूरी तरह अलग हैं। मेरे ख्याल से यह मानसिकता आईपीएल या घरेलू क्रिकेट के उच्च स्तर में खेलने से बनती है।

उन्होंने कहा, यह देखना है कि इन खिलाड़ियों में कितना आत्मविश्वास है और ये अपने कौशल को किस तरह प्रदर्शित कर रहे हैं। अगर आप घरेलू खिलाड़ी हैं तो आप बिना सोचे सिर्फ अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं लेकिन एक स्तर बढ़ने पर अगर कोई 100 फीसदी निश्चित नहीं है फिर भी वो मैदान में जाकर अपना प्रदर्शन करता है।

तेज गेंदबाज ने कहा, मैं पिछले साल टीम से देर में जुड़ा था। जब मैंने पहली बार मैदान में दर्शकों को देखा तो यह शानदार था। ईडन गार्डन का वातावरण मैं इस सत्र में मिस करुंगा। मैंने 55 मुकाबलों में बाहर बैठने के बाद आईपीएल खेला। मेरे लिए मैच का दबाव इतना नहीं है क्योंकि मुझे पता है कि अगर मैंने अपने योजना के अनुसार प्रदर्शन किया तो मैं सफल रहूंगा।(वार्ता)

Show comments

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख