Narak Chaturdashi
✕

खेलभावना पर अश्विन को लेक्चर देने का बीसीसीआई का कोई इरादा नहीं

Updated: मंगलवार, 26 मार्च 2019 (18:51 IST)
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के एक आला अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि आईपीएल मैच में जोस बटलर को मांकड़िंग करके विवाद को जन्म देने वाले आर अश्विन को ‘खेल भावना’ पर वह बोर्ड कोई लेक्चर नहीं देगा। 
 
बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, अश्विन को खेलभावना पर लेक्चर देने का सवाल ही पैदा नहीं होता। उसने जो किया, वह नियमों के दायरे में था। अंपायर और मैच रैफरी वहां थे जिनका काम यह सुनिश्चित करना है कि मैच नियमों के दायरे में खेला जाएं। 
 
उन्होंने कहा, बीसीसीआई इसमें नहीं पड़ना चाहता। जहां तक शेन वार्न का सवाल है तो वह राजस्थान रायल्स के ब्रांड दूत हैं। वह इस मामले में तटस्थ नहीं हैं। 
 
आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की मौजूदगी में हुई बैठक में तय किया गया था कि आईपीएल में कोई मांकड़िंग नहीं करेगा। 
 
अधिकारी ने कहा, मुझे पता है कि शुक्ला जी किस बैठक की बात कर रहे हैं। वह नया नियम आने से पहले की बात है जिसमें कहा गया है कि मांकड़िंग से पहले बल्लेबाज को चेतावनी देना जरूरी है। उसमें तय किया गया था कि गेंदबाज कम से कम बल्लेबाजों को चेतावनी जरूर देंगे। 
 
यह पूछने पर कि क्या धोनी ऐसा करते, उन्होंने कहा, वह ऐसा कभी नहीं करता लेकिन क्या इससे अश्विन गलत हो गया। उसे नियमों की काफी जानकारी है और वह हमेशा खामियों का फायदा उठाएगा। इसमें कुछ नहीं किया जा सकता।

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख