Hanuman Chalisa
✕

विराट कोहली की मानसिकता अपनाना चाहता है इंग्लैंड का यह स्टार बल्लेबाज

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2019 (20:56 IST)
नई दिल्ली। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि मैं विराट जैसी मानसिकता को अपनाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि ‘सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन’ जैसा कुछ नहीं होता और विराट ने जब मन चाहा तब शतक लगाकर यह साबित कर दिया है। यह उनकी दृढ़ मानसिकता का ही प्रतीक है।
 
आईपीएल में राजस्थान रायल्स के साथ पिछले साल उम्दा प्रदर्शन करने वाले बटलर ने कहा कि सही समय पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की सोच मेरे जेहन में नहीं आती। कई बार लोग इस तरह की बातें करते हैं लेकिन आप हर समय अच्छा प्रदर्शन क्यों नहीं कर सकते।  
 
जोस बटलर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 66 शतक लगा चुके कोहली का उदाहरण देते हुए कहा कि विराट कोहली हर मैच में शतक लगा रहा है। वह नहीं सोचते कि छोड़ो मैं किसी और मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा। वह हर रोज अच्छा प्रदर्शन करने में भरोसा रखते हैं और इसी मानसिकता को मैं अपनाना चाहता हूं। 
 
उन्होंने कहा कि विदेशी खिलाड़ी होना अपने आप में नया अनुभव है। आप चार में से एक है, 11 में से एक नहीं। 

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख