Daily Horoscope
✕

IPL 2019 : धोनी का बल्लेबाजी क्रम नहीं बदलेगा, चौथे नंबर पर ही मैदान संभालेंगे

Updated: बुधवार, 20 मार्च 2019 (20:57 IST)
चेन्नई। भारतीय टीम प्रबंधन का इरादा विश्व कप के लिए भले ही महेंद्र सिंह धोनी को संभावित पांचवें नंबर पर उतारने का हो लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि वह आईपीएल में चौथे क्रम पर उतरेंगे। धोनी दसवें साल चेन्नई की अगुवाई कर रहे हैं जो पिछले साल चैम्पियन भी रही थी। 
 
फ्लेमिंग ने चेन्नई सुपर किंग्स की प्रेस कांफ्रेंस में कहा, धोनी ने पिछले साल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी की लेकिन हम लचीलापन रखेंगे। उन्होंने कहा कि धोनी पिछले दस महीने से बेहतरीन फार्म में है। हमारे पास केदार जाधव के रूप में भी उम्दा बल्लेबाज है। हम अपने बल्लेबाजी क्रम से खुश हैं।
 
केदार ने पिछले सत्र का पहला मैच खींचा लेकिन फिर मांसपेशी की चोट के कारण छह महीने नहीं खेल सके थे। चेन्नई टीम के अधिकांश खिलाड़ियों की उम्र 30 वर्ष से अधिक है लेकिन फ्लेमिंग ने कहा कि मानसिकता से सारा फर्क पैदा होता है। उन्होंने पिछले साल वापसी के साथ खिताबी जीत का श्रेय मानसिकता, टीम के माहौल और टीम संतुलन को दिया। 
 
उन्होंने कहा, अगर आप दूसरी टीमों को देखें तो आप अपने अच्छे और बुरे पहलू का आकलन कर पाते हैं। हर टीम के पास शानदार खिलाड़ी हैं, लिहाजा फर्क मानसिकता, टीम के माहौल और बड़े पलों में मैच जीतने का ही है।
 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख