suvichar
✕

IPL 2019 : क्रिस मौरिस ने की ऋषभ पंत की तारीफ, कहा वे किसी भी क्रम पर खेलने में सक्षम

Updated: शुक्रवार, 29 मार्च 2019 (23:10 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस ने भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए कहा है कि वे किसी भी क्रम पर खेलने के लिए सक्षम हैं।
 
आईपीएल के 12वें सत्र के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम के सदस्य मौरिस ने यहां फिरोजशाह कोटला मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को यहां बातचीत में अपनी टीम के तीसरे मैच में खेलने की उम्मीद जताई।
 
यह पूछे जाने पर कि उनके शामिल होने से क्या बल्लेबाजी क्रम में पंत के क्रम पर कोई असर पड़ेगा? मौरिस ने कहा कि ऋषभ उसी तरह खेलेंगे, चाहे उनका बल्लेबाजी क्रम कोई भी हो। आक्रामक खेलना उनका स्वाभाविक खेल है और जिस पोजिशन में वे खेलते हैं उसका ट्वंटी-20 में कोई मायने नहीं है, क्योंकि उनके अंदर किसी भी बल्लेबाजी क्रम में खेलने की क्षमता है। मेरी भूमिका जोरदार शॉट खेलने वाले और डैथ ओवर में रन स्कोर करने की रहेगी।
 
दिल्ली टीम ने 2019 की नीलामी से पहले मौरिस को रिटेन किया था। डैथ ओवरों में अपनी सटीक यार्कर के लिए मशहूर मौरिस ने अब तक आईपीएल में 52 मैचों में 56 विकेट लिए हैं। 31 वर्षीय मौरिस ने कहा कि मैं एक ऑलराउंडर के रूप में अपना योगदान देने के लिए तैयार हूं। मेरे लिए डैथ ओवरों में गेंदबाजी करना महत्वपूर्ण रहेगा। मैं सटीक यॉर्कर से बल्लेबाजों को काबू रखना चाहूंगा। (वार्ता)

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख