dharma sangrah
✕

आईपीएल 2018 : सनराइजर्स हैदराबाद में मेरी भूमिका निर्धारित है : सिद्धार्थ कौल

Updated: शुक्रवार, 11 मई 2018 (23:11 IST)
मुंबई। सिद्धार्थ कौल को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का पुरस्कार राष्ट्रीय टीम में चयन से मिल गया है लेकिन वे अपनी सफलता का श्रेय मौजूदा टी-20 टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दी गई निर्धारित भूमिका को देते हैं। अभी तक कौल ने आईपीएल में 11 मैचों में 7.50 के इकॉनॉमिक रेट से 13 विकेट झटके हैं और अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया है।
 
 
27 वर्षीय कौल ने कहा कि मैं भारतीय टीम में अपने चयन से काफी खुश हूं। मेरे अभिभावकों की शुभकामनाओं और पिछले कुछ वर्षों में मेरे कड़े परिश्रम का फल मुझे मिल गया। सनराइजर्स टीम में मेरी भूमिका निर्धारित है जिससे मुझे अच्छा खेलने में मदद मिली। उम्मीद है कि मैं भारतीय टीम में भी अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रखूंगा।
 
कौल को पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान भारत की सीनियर टीम में चुना गया था लेकिन उन्हें 1 भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। (भाषा)

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख