dharma sangrah
✕

मुंबई इंडियंस से निपटने के लिए केकेआर खिलाएगा इस तूफानी बल्लेबाज को

Updated: बुधवार, 9 मई 2018 (12:24 IST)
आईपीएल में आज उन दो टीमों का मैच है जो प्ले ऑफ के लिए अपना स्थान पक्का करने के लिए जूझ रही हैं। पहली तीन टीमें सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, किंग्स 11 पंजाब का प्लेऑफ में स्थान सुनिश्चित है। वहीं निचली तीन टीमें, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलूरू, राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली डेयरडेविल्स का बाहर होना अब एक औपचारिकता ही है। इस कारण मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स का यह मुकाबला और भी दिलचस्प हो जाता है। 
अंक तालिका पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई इंडियंस से बस एक पायदान ऊपर है। वहीं मुंबई इंडियंस लगातार दो मैच जीतकर अच्छी लय में है। इस लय को तोड़ने के लिए केकेआर ने एक तूफानी बल्लेबाज अंतिम एकादश में शामिल करने की योजना बनाई है। 
यह बल्लेबाज हैं दक्षिण अफ्रीका के केमरून डेलपोर्ट। डेलपोर्ट दक्षिण अफ्रीका की घरेलू टी-20 लीग में तेजी से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अब तक अपने करियर में 143 छक्के मार चुके हैं। 
 
केकेआर का इस सीजन में कभी अच्छा , कभी बुरा प्रदर्शन रहा है। डेलपोर्ट के टीम में वापस आ जाने से शाहरुख की टीम को एक एक्स फैक्टर मिलेगा जिससे केकेआर मुंबई इंडियंंस से आज के मैच में कहीं आगे दिखेगी।    

Show comments

सभी देखें

गेम शो होस्ट करते करते वनडे क्रिकेट खेलने वाले पहले बल्लेबाज बनेंगे रोहित शर्मा

सर्वाधिक हॉकी मैच खेलने वाली पहली महिला हॉकी खिलाड़ी बनी गोलकीपर सविता

मुश्किल में मोहम्मद रिजवान, सट्टे और फिक्सिंग के लगे संगीन आरोप

Asian Games के लिए भारत ने 503 खिलाड़ियों पर खर्चे 702 करोड़ रुपए

लंबी पारी नहीं खेल पाते रोहित शर्मा, Ex GF सोफिया हयात ने दिया बयान (Video)

अगला लेख