kalsarpa dosh calculator
✕

चेन्नई सुपरकिंग्स को बड़ा झटका, बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज

Updated: रविवार, 29 अप्रैल 2018 (15:48 IST)
पुणे। चेन्नई सुपरकिंग्स के तेज गेंदबाज दीपक चहर शनिवार को यहां मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान चोटिल हो गए। इस कारण वह दो सप्ताह तक आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे।
 
चहर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद करने के बाद वह चोटिल हो गए और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। इसके बाद वह मैदान पर नहीं उतरे। 
 
चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा, 'वह (चहर) पहले भी मांसपेशियों में खिंचाव की परेशानी से जूझते रहे हैं इसलिए वह बेहतर जानते हैं कि कब वह परेशानी में हैं। उन्हें फिट होने में संभवत: दो सप्ताह का समय लग जाएगा जो कि हमारे लिए झटका है।'
 
चहर इस सत्र में अब तक चेन्नई के सभी सात मैचों में खेले हैं। उन्होंने 25.50 की औसत से छह विकेट लिए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 15 रन देकर तीन विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 
 
फ्लेमिंग ने इसके साथ ही पुष्टि की लुंगी एनगिडी फिर से टीम से जुड़ गए हैं। वह अपने पिता के निधन के कारण स्वदेश दक्षिण अफ्रीका लौट गए थे। (भाषा)  
चित्र सौजन्य : आईपीएल टी20 डॉट कॉम

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख