Hanuman Chalisa

किंग्स इलेवन ने बनाया IPL10 का सबसे बड़ा स्कोर, साहा बोले...

शुक्रवार, 12 मई 2017 (12:50 IST)
मुंबई। 'खोने के लिए कुछ नहीं है' वाले रवैये से अभी तक प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई किंग्स इलेवन पंजाब के विकेटकीपर बल्लेबाज रिधिमान साहा ने कहा कि उनकी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के खिलाफ करो या मरो के मुकाबले में इसी रवैये के साथ उतरेगी। किंग्स इलेवन ने गुरुवार को शानदार बल्लेबाजी करते हुए आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बनाया था। 
 
पंजाब ने गुरुवार रात मुंबई इंडियंस को सात रन से हराकर प्लेआफ में प्रवेश की उम्मीदें बरकरार रखी। साहा ने 55 गेंद में नाबाद 93 रन बनाए जिससे उनकी टीम ने तीन विकेट पर 230 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में मुंबई छह विकेट पर 223 रन ही बना सकी।
 
साहा ने कहा, 'पिछले तीन मैचों में हम इसी रवैये के साथ उतरे कि हमारे पास खोने के लिए कुछ नहीं है। हमने अपना स्वाभाविक खेल दिखाया और केकेआर तथा मुंबई इंडियंस जैसी टीमों को हराया। पुणे के खिलाफ भी हम उसी रवैये के साथ उतरेंगे।'
 
इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, 'मुझे पहले छह ओवर में आक्रामक खेलने के लिए कहा गया था। मार्टिन गुप्टिल के साथ साझेदारी भी अच्छी हो गई। अच्छी पारी खेलकर बेहतर लगता है।' (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

कोलकाता से मैच धुला के पंजाब किंग्स हुई बाहर, 7 जीत के बाद 6 हार

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने फिर दोहराया, 'मेरे लिए देश पहले IPL बाद में'

वैभव सूर्यवंशी अब तोड़ेंगें यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के छक्कों का रिकॉर्ड

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

78 रनों से पाकिस्तान को दूसरा टेस्ट हराकर बांग्लादेश ने 2-0 से किया क्लीन स्वीप

अगला लेख