dharma sangrah
✕

IPL 10: लगातार दो मैच हारा मुंबई इंडियंस, क्या बोले पोलार्ड...

Updated: शुक्रवार, 12 मई 2017 (12:39 IST)
मुंबई। प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद आईपीएल अंकतालिका में शीर्ष पर काबिज मुंबई इंडियंस को लगातार दो हार झेलनी पड़ी लेकिन उसके कैरेबियाई बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने कहा कि टीम को घबराने की जरूरत नहीं है।
 
मुंबई को गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब ने सात रन से हराया। पोलार्ड ने मैच के बाद कहा कि इससे साबित होता है कि हम भी इंसान है और हर मैच नहीं जीत सकते। हम प्रदर्शन में सुधार की कोशिश कर रहे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हमारा प्रदर्शन खराब रहा लेकिन अच्छी विकेट पर हमने वापसी की।
 
उन्होंने कहा कि हमारा सामना अच्छी टीमों से है लिहाजा जरूरी नहीं कि हर बार हम ही जीतें। लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हमारा मनोबल टूटा नहीं है। हम क्वालीफाई कर चुके हैं और पहला लक्ष्य क्वालीफिकेशन ही होता है।
 
उन्होंने कहा कि पिछली दो हार से साबित हो गया कि हम भी गलतियां कर सकते हैं। हम अगले तीन मैच जीतकर वापसी करेंगे। (भाषा) 

Show comments

सभी देखें

गर्मियों की जगह ठंड में IPL कराने को फ्रैंचाइजियां हुई लामबंद, चावला के विचार को वाडिया का समर्थन

भारत के लिए WTC Final खेल चुका यह विकेटकीपर अब खेलेगा UAE के लिए

100वें शतक द्वारा बनाया गया बल्ला सचिन करेंगें संग्रहालय में दान

हार्दिक बने पंजाबी, अर्शदीप बने मुंबईया, IPL की सबसे बड़ी ट्रेड डील हुई साइन

2 ओलंपिक मेडल जीतने वाली मनु भाकर ओलंपिक के लिए नहीं कर पाई क्वालिफाई

अगला लेख