सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2015
  4. IPL8, IPL2015, Mumbai, punjab, Rohit sharma, Virendra Sehwag
Written By
Last Updated : शनिवार, 11 अप्रैल 2015 (14:50 IST)

जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे मुंबई और पंजाब

जीत की राह पर लौटने के इरादे से उतरेंगे मुंबई और पंजाब - IPL8, IPL2015, Mumbai, punjab, Rohit sharma, Virendra Sehwag
मुंबई। पहला मैच हारने वाली पूर्व चैं‍पियन मुंबई इंडियंस और पिछले साल की उपविजेता किंग्स  इलेवन पंजाब रविवार को यहां आईपीएल के मैच में आमने-सामने होंगी तो उनका इरादा जीत की  राह पर लौटने का होगा।
मुंबई को पहले मैच में जीत की राह पर पहुंचने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स ने 1 रन से हराया,  वहीं पंजाब को शनिवार रात पुणे में राजस्थान रॉयल्स ने मात दी।
 
मुंबई को इस मैच से पहले अच्छा ब्रेक मिल गया है लिहाजा उसके खिलाड़ी तरोताजा होकर उतरेंगे।  पंजाब की टीम को हालांकि वानखेड़े स्टेडियम पर लगातार 2 पराजय झेलनी पड़ी है। पंजाब ने  2012 में मुंबई को यहां 6 विकेट से हराया था लेकिन 2013 और पिछले साल उसे मेजबान ने  हराया।
 
अपने पहले मैच में दोनों टीमों ने खराब शुरुआत से उबरकर बाद में खुद को संभाला। मुंबई के लिए  कप्तान रोहित शर्मा ने ईडन गार्डंस पर नाबाद 98 रन बनाए थे, वहीं न्यूजीलैंड के हरफनमौला कोरे  एंडरसन ने 41 गेंद में 55 रन जोड़कर टीम को संकट से निकाला। एक समय पर मुंबई के 3  विकेट 37 रन पर गिर गए थे।
 
मेजबान टीम को आरोन फिंच, आदित्य तारे और अंबाती रायुडू से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद  होगी।
 
गेंदबाजी में हरभजन सिंह और प्रज्ञान ओझा को बेहतर लय हासिल करनी होगी। लसिथ मलिंगा और  कीरोन पोलार्ड को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा। ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप विजेता तेज गेंदबाज जोश  हेजलवुड के बाहर होने से मुंबई के विकल्प कम हुए हैं। (भाषा)