• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: मिएक , रविवार, 25 मार्च 2012 (14:33 IST)

सू ची बीमार, प्रचार अभियान थमा

सू ची बीमार
FILE
म्यामांर की नेता विपक्ष आंग सान सू ची को बीमार होने के कारण उप चुनाव के लिए अपना प्रचार अभियान बीच में ही रोकना पड़ा।

दक्षिणी म्यामांर के मिएक शहर के दौरे के समय ग्रामीण इलाके में कल उनकी नौका रेत के ढेर वाले किनारे के निकट कई घंटे तक फंसी रही और इससे उनकी तबियत नासाज हो गई। उनके निजी चिकित्सक टिन मियो विन ने बताया कि लोकतांत्रिक आंदोलन की इस नायिका को ड्रिप भी देनी पड़ी है।

विन ने कहा कि एक नौका पर कई घंटों तक रहने के कारण वह काफी थक गई थी। म्यामांर में एक अप्रैल को उपचुनाव हो रहे हैं। पहली बार सू ची भी संसदीय चुनाव में खड़ी हैं। (भाषा)