• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By भाषा

बच्चों के लिए घातक हैं सॉफ्ट ड्रिंक्स

बच्चे
FILE
एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि जो बच्चे सॉफ्ट ड्रिंक्स का अधिक सेवन करते हैं उनको हृदय रोग होने का खतरा कहीं ज्यादा होता है।

सिडनी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक शोध किया जिसमें 12 साल के दो हजार बच्चों ने भाग लिया। इस अध्ययन में दावा किया गया है कि जो बच्चे एक दिन में एक या इससे अधिक सॉफ्ट ड्रिंक पीते हैं उनकी धमनियां पतली पड़ जाती हैं। यह हृदय रोग और उच्च रक्तचाप का सकेंत होता है।

वेस्टमीड मिलेनियम संस्थान द्वारा किए गए शोध में बच्चों ने भाग लिया। संस्थान के शोधकर्ता बामिनी गोपीनाथ ने कहा कि यह परिणाम स्वस्थ आहार की महत्ता पर जोर देते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक और सबूत है कि हमारे बच्चों के लिए सॉफ्ट ड्रिंक अच्छे नहीं हैं। (भाषा)