1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. You should help more in this dark time, said Zelensky in US Parliament

इस अंधकार के समय में आप और मदद करें, US संसद में बोले जेलेंस्की

रूस यूक्रेन युद्ध
कीव। रूस के साथ जारी युद्‍ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि इस अंधकार के समय में आप हमारी और मदद करें और रूस पर सख्त पाबंदियां लगाएं।
 
अमेरिका को द्वितीय विश्वयुद्‍ध की याद दिलाते हुए जेलेंस्की ने कहा कि आप 1941 याद कीजिए जब अमेरिका पर हमला हुआ था। उन्होंने कहा कि हम आजादी से जीना चाहते हैं। खारकीव और मारियुपोल में हमले हो रहे हैं। हम अपने लोगों को बचाना चाहते हैं। 
 
जेलेंस्की ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन को तुरंत नो फ्लाई जोन घोषित करे। नो फ्लाई जोन घोषित होने के बाद ही रूसी हमले रुकेंगे। मुझे यूक्रेन की रक्षा करनी है। 
 
उन्होंने हम युद्‍ध रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन रूस रोज हमरे कर रहा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने हथियार और आर्थिक मदद देने के लिए अमेरिका का आभार भी व्यक्त किया। जेलेंस्की ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यूएस पार्लियामेंट में संबोधन दिया।
अगला लेख
UP में होली पर 2 दिन रहेगा अवकाश, प्रदेश सरकार ने किया ऐलान