सोमवार, 22 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Why did China show the video of the Galwan clash in the CPC meeting?
Written By
Last Updated : सोमवार, 17 अक्टूबर 2022 (12:51 IST)

CPC की मीटिंग में चीन ने क्‍यों दिखाया गलवान झड़प का वीडियो?

CPC की मीटिंग में चीन ने क्‍यों दिखाया गलवान झड़प का वीडियो? - Why did China show the video of the Galwan clash in the CPC meeting?
चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक चल रही है। इसकी 20वीं कांग्रेस में गलवान झड़प का वीडियो दिखाया गया है। इस बैठक में चीन का सैन्य कमांडर की फबाओ PLA की ओर से 304 प्रतिनिधियों के साथ शामिल हुआ।

फबाओ वही अफसर है जो जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय सेना के साथ हुई झड़प में घायल हो गया था। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल सका है कि चीन ने आखिर क्‍यों यह वीडियो दिखाया। इसके पीछे क्‍या मकसद है। बताया जा रहा है कि चीन में कार्यक्रम स्थल में 'ग्रेट हॉल ऑफ पीपल' पहुंचने से पहले बड़ी स्क्रीनों पर गलवान संघर्ष के वीडियो फुटेज चलाए गए।

क्‍या है वीडियो में?
दरअसल, वीडियो फुटेज में फबाओ भारतीय सेना की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। पीएलए की ओर से इसे सीमा पर बढ़ते तनाव के समय रिकॉर्ड किया गया था, जो कि गलवान हिंसा के बाद सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था। झड़प के दौरान भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे। भारत के जवानों ने भी चीनी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया था। झड़प में 4 चीनी सैनिकों के मारे जाने का दावा किया जाता है। हालांकि बताया तो यह जाता है कि चीन के मरने वाले सैनिकों की संख्‍या ज्‍यादा थी। लेकिन अब तक चीन ने अपने शहीद सैनिकों की संख्‍या का खुलासा नहीं किया है। वहीं यह वीडियो इस बैठक में क्‍यों दिखाया गया, इस बारे में भी अब तक कुछ साफ नहीं हो सका है।
ये भी पढ़ें
किसानों के खाते में ट्रांसफर हुए 16 हजार करोड़, पर ड्रॉप मोर क्रॉप का मंत्र