Dhanteras
✕

व्हाइट हाउस के बाहर व्यक्ति ने खुद को गोली मारी

Updated: रविवार, 4 मार्च 2018 (09:56 IST)
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस के उत्तरी घेरेबंदी वाले क्षेत्र में एक श्वेत व्यक्ति ने खुद को गोली मार ली। सीक्रेट सर्विस ने यह जानकारी दी। घटना के वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एवं प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप फ्लोरिडा में थे।

घटना शनिवार को उस वक्त की है जब व्हाइट हाउस के निकट तकरीबन 100 से अधिक लोग जमा थे, तभी इस शख्स ने खुद को गोली मार ली।
 
सीक्रेट सर्विस के अनुसार शख्स की पहचान हो गई है लेकिन उसका नाम उजागर नहीं किया गया है। बताया जाता है कि यह शख्स व्हाइट हाउस के उत्तर की ओर घेरेबंदी वाले क्षेत्र की ओर गया, उसने छिपा कर रखी अपनी हैंडगन निकाली तथा कई गोलियां चलाईं।
 
सीक्रेट सर्विस ने बताया कि उसने कोई गोली व्हाइट हाउस को निशाना बनाकर नहीं चलाई। घटना में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
 
वाशिंगटन डीसी मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग गोलीबारी की घटना की जांच में जुटा है और सीक्रेट सर्विस वाशिंगटन फील्ड ऑफिस एवं अन्य कानून प्रवर्तन संगठन भी जांच में मदद कर रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख