Daily Horoscope
✕

कब खत्म होगी इसराइल और हमास की बर्बादी की जंग? 15 दिन में 5000 से ज्यादा लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 21 अक्टूबर 2023 (12:17 IST)
Israel Hamas war : 2 सप्ताह से अधिक समय से इसराइल और हमास के बीच जंग जारी है। हजारों लोग मारे जा रहे हैं, घायलों की तो गिनती ही नहीं है। इसराइल ने हमास को खत्‍म करने की कसम खाई है। हमास ने अभी भी 200 के करीब लोगों को बंधक बनाया हुआ है। इनमें 30 बच्चे भी शामिल हैं। इस बीच, हमास ने 2 अमेरिकी बंधक मां-बेटियों को रिहा कर दिया है।
 
अस्पताल और धार्मिक स्थल भी बमों की जद में आ गए हैं। इसी सप्ताह एक अस्पताल पर हुए हमले में 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। चर्च पर हुए हमले में भी दो लोगों की जान गई। इस जंग में अब तक गाजा में 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं इसराइल में यह आंकड़ा 14 सौ के पार पहुंच गया है। घायलों की संख्या 12 हजार से ज्यादा है।
 
इसराइल के 300 से ज्यादा सैनिक इस जंग की भेंट चढ़ चुके हैं। इसराइल ने आधा दर्जन से ज्यादा हमास के कमांडरों समेत 1000 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी समेत अन्य यूरोपीय देश खुलकर इसराइल के समर्थन में आ गए हैं। वहीं, अरब देश इसराइली हमले का विरोध कर रहे हैं।

इसराइली हमलों के चलते गाजा में रहने वाले लाखों लोगों के जीवन पर संकट आ गया है। हजारों पलायन कर चुके हैं तो लाखों लोग अब भी यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे कहां जाए और कहां शरण लें। चिंता की बात यह है कि फिलिस्‍तीनी मुस्‍लिमों को अपने करीबी मुस्‍लिम देशों में ही शरण नहीं दी जा रही है। फिलिस्तीनी पड़ोसी देश मिस्र और जॉर्डन में शरण लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन मुस्‍लिम होते हुए भी ये देश उन्हें अपने यहां शरण देने को राजी नहीं हैं। कुछ देश फिलिस्तीनियों की बाहर से भोजन-पानी और मेडिकल सेवाओं के लिए तैयार हैं, लेकिन उन्‍हें अपने देश में एंट्री नहीं देना चाहते हैं। 
 
इस बीच, अमेरिकी युद्धपोत ने यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा दागी गईं 3 मिसाइलों को नष्ट कर दिया, जो इसराइल की ओर जा रही थीं। पेंटागन ने ड्रोन हमलों को नाकाम करने का भी दावा किया है। हमास अब इसराइल पर 6 हजार 900 रॉकेट दाग चुका है।
 
अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा कि हमास का उद्देश्य यहूदियों की हत्या करना है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे लोकतंत्र को नष्ट करना चाहते हैं। इसराइल की यात्रा पर पहुंचे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सबसे कठिन समय में इसराइल के साथ खड़े होने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आपके मित्र के रूप में हम आपके साथ एकजुटता से खड़े होंगे। सुनक ने गाजा में एक मानवीय गलियारा खोलने का स्वागत किया।
 
जर्मनी के गृहमंत्री ने कहा है कि हमास समर्थकों को जर्मनी से निकाल देना चाहिए। यह जंग कब खत्म होगी फिलहाल कोई नहीं जानता, लेकिन यह सच है कि बम के धमाकों और बारूद की गंध के बीच मानवता तिल-तिल दम तोड़ रही है।

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

अगला लेख