1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. PM Modi offers condolences to Palestinian president, conveys concern over Gaza hospital tragedy

Israel Palestine Conflict : इजराइल-गाजा की जंग के बीच PM मोदी ने फिलिस्तीनी राष्ट्रपति से बात की, अस्पताल की घटना पर जताया दु:ख, बोले- जारी रखेंगे मदद

narendra modi
IsraelPalestineConflict :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को फिलिस्तीन के राष्ट्रपति से फोन पर बात कर गाजा के अस्पताल में हुई घटना पर दुख जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास से बात की। गाजा के अल अहली अस्पताल में नागरिकों की मृत्यु पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

हम फिलिस्तीनी लोगों के लिए मानवीय सहायता भेजना जारी रखेंगे। क्षेत्र में आतंकवाद, हिंसा और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर अपनी गहरी चिंता साझा की। इजराइल-फिलिस्तीन मुद्दे पर भारत की लंबे समय से चली आ रही सैद्धांतिक स्थिति को दोहराया।
किसी भारतीय के हताहत होने की खबर नहीं : विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि किसी भारतीय की कैजुअल्टी की सूचना नहीं है। साथ ही गाजा में अस्पताल पर हुए हमले को लेकर विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया कि आपने पीएम का ट्वीट देखा होगा। 
 
पीएम ने नागरिकों की मौत पर चिंता जताई और परिजनों से संवेदना व्यक्त की। भारत हर तरह की हिंसा की निंदा करता है। फिलिस्तीन मसले पर हम दो राष्ट्र के सिद्धांत को मानते हैं। 
 
गाजा और फिलिस्तीन को सहायता के मुद्दे पर अरिंदम बागची ने कहा कि 2000 से 2023 तक भारत ने लगातार फिलिस्तीन की मदद की है। 29.5 मिलियन डॉलर की मदद भारत की तरफ से की जा चुकी है।
अगला लेख
Weather Update : सामान्य तिथि से 4 दिन बाद हुई मानसून की विदाई, जानिए देश में इस बार कितनी हुई बारिश...