• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Vladimir Putin, Paralympic Games, Russian Paralympic team
Written By
Last Modified: गुरुवार, 25 अगस्त 2016 (23:15 IST)

रूसी पैरालंपिक टीम पर लगा प्रतिबंध अनैतिक : व्‍लादिमिर पुतिन

रूसी पैरालंपिक टीम पर लगा प्रतिबंध अनैतिक : व्‍लादिमिर पुतिन - Vladimir Putin, Paralympic Games, Russian Paralympic team
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने रियो में होने वाले पैरालंपिक खेलों से रूसी पैरालंपिक टीम को प्रतिबंधित किए जाने के अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति के फैसले को बेतुका और अनैतिक बताया है।        
पुतिन ने रियो ओलंपिक से लौटे एथलीटों को संबोधित करते हुए कहा कि पैरालंपिक खेलों से रूसी टीमों को प्रतिबंधित किया जाना पूरी तरह से बेतुका और अनैतिक है। राष्ट्रपति ने हालांकि कहा कि रूस को अपनी गलती का पता है और वह अपनी राष्ट्रीय डोपिंगरोधी प्रणाली में सुधार करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय डोपिंगरोधी संगठन ने यह फैसला राजनीतिक दबाव में लिया है। 
         
उल्लेखनीय है कि खेलों की सबसे सर्वोच्च अदालत खेल पंचाट ने हाल ही में पैरालंपिक खेलों में रूस के भाग लेने के मामले में अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) के फैसले को बरकरार रखा था। आईपीसी ने रूसी सरकार द्वारा प्रायोजित डोपिंग कार्यक्रम के आरोपों के चलते इस माह के शुरुआत में रूस को पैरालंपिक से प्रतिबंधित कर दिया था। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
सिंधू और श्रीकांत दसवें, साइना नौवें स्थान पर