sawan somwar

विजय माल्या के बुरे दिन शुरू, अदालत ने नहीं टाली 4 करोड़ डॉलर के दावे पर सुनवाई

Updated: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (23:00 IST)
लंदन। शराब व्यवसायी विजय माल्या के अच्छे दिन आते नहीं दिख रहे। ब्रिटेन की शराब कंपनी डियाजियो ने यहां के उच्च न्यायालय में उसके खिलाफ 4 करोड़ डॉलर का दावा दायर किया है जिस पर माल्या ने सुनवाई को 23 मई की नियत तिथि के बाद कराए जाने के लिए अपील दायर की थी। लेकिन अदालत ने शुक्रवार को माल्या के खिलाफ फैसला दिया।
 
माल्या के खिलाफ ब्रिटेन में पहले से भारत प्रत्यर्पित किए जाने का मुकदमा चल रहा है। इस मामले में माल्या ने नए सिरे से एक अपील दायर की है। गौरतलब है कि माल्या भारत में बैंकों का करीब 9,000 करोड़ रुपए का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में वांछित हैं।
 
न्यायाधीश क्लेयर मोल्डर ने माल्या की अपील के खिलाफ यह फैसला सुनाया, साथ ही उन्हें 34,000 पौंड की मुकदमा लड़ने की लागत को अलग से चुकाने का भी आदेश दिया है।
 
मोल्डर ने पूर्व में माल्या की ओर से मुकदमा लड़ रही विधायी कंपनी ग्रीनवुड्स का बकाया चुकाने में देरी करने और इस संबंध में कोई व्याख्या नहीं देने पर कड़ा ऐतराज जताया। इसके चलते उनकी ओर से मुकदमा लड़ने वाली नई कंपनी जोसेफ हेज आरेनसन को उनके पैसे मिलने में परेशानी आने की संभावना नजर आई। इसीलिए वह माल्या के मामले की सुनवाई टलवाने के पक्ष में थी।
 
न्यायाधीश मोल्डर ने कहा कि माल्या ने सुनवाई टालने के कारण को स्पष्ट नहीं किया, वहीं वादी डियाजियो की दलील इस बात की पुष्टि करती है कि उसके दावे का निपटान जल्द किया जाना चाहिए। डियाजियो ने कहा कि यदि मई की सुनवाई टलती है तो माल्या की संपत्ति को लेकर होड़ मच जाएगी, क्योंकि माल्या के खिलाफ ऐसे ही और मामले दर्ज हैं। माल्या को प्रत्यर्पित किया जा सकता है और फिर उसके खिलाफ कार्रवाई करना मुश्किल हो जाएगा।
 
हालांकि न्यायाधीश ने माल्या के नए वकील को अदालत में सबूत पेश करने की समयसीमा को थोड़ा और बढ़ाकर 23 अप्रैल कर दिया है जबकि पहले यह समयसीमा 5 अप्रैल थी, वहीं देरी के चलते डियाजियो को अतिरिक्त कानूनी लागत के तौर पर 28 दिनों में 34,000 पौंड की राशि चुकाने के लिए कहा है। 

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

CM धामी का बड़ा ऐलान: युवाओं के लिए बनेगा युवा आयोग, 3 जिलों में औद्योगिक पार्क

अगला लेख