sundarkand
✕

तलाक के लिए पत्नी ने पति की जो हरकतें बताईं, उसे पढ़कर आप दंग रह जाएंगे!

Updated: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (22:22 IST)
भोपाल। 25 साल के पति की अजीबोगरीब हरकतों से परेशान एक पत्नी ने भोपाल की अदालत में तलाक के लिए जो दलील पेश की है, वह चर्चा का विषय बनी हुई है। 1 साल पहले ही शादी करके घर बसाने वाली 23 साल की युवती का कहना है कि मुझे इसलिए तलाक चाहिए, क्योंकि मेरा पति 8-8 दिन तक न तो नहाता है और न ही शेविंग बनाता है।
 
 
भोपाल कुटुम्ब न्यायालय की काउंसलर शैल अवस्थी ने शुक्रवार को बताया कि इस दंपति ने पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के लिए यहां कुटुम्ब न्यायालय में मामला दायर किया है। भोपाल कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश आरएन चंद ने हाल ही में इस दंपति को निर्देश दिए हैं कि यदि उन्हें तलाक चाहिए तो अगले 6 महीने तक दोनों को अलग-अलग रहना होगा। इसी के बाद उन्हें तलाक का प्रमाणपत्र दिया जाएगा।
 
शैल ने कहा कि महिला का कहना है कि लगातार नहीं नहाने के कारण उसके पति के शरीर से बदबू आती है और यदि नहाने के लिए कहा जाता है तो वह शरीर एवं कपड़ों पर इत्र लगा इससे निजात की कोशिश करता है।
 
शैल ने कहा कि यह 1 महीना पुराना केस है। यह तलाक फाइनल हो गया है। हिन्दू विवाह अधिनियम 13बी पारस्परिक सहमति से विवाह विच्छेद के तहत कुटुम्ब न्यायालय में मामला फाइल हुआ है और 6 महीने बाद इन दंपति का तलाक विधिवत हो जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि इस दंपति के विवाह को 1 साल से ऊपर हो गया है। यह इंटरकास्ट मैरिज थी और अरेंज मैरिज थी। लड़का सिन्धी समाज का है जबकि लड़की ब्राह्मण समाज की है। इनके बच्चे नहीं हैं। लड़का बैरागढ़ में दुकान चलाता है।
 
उन्होंने कहा कि महिला का कहना है कि शादी के बाद उसने सिन्धी परिवार में किसी तरह से उनके खान-पान एवं रहन-सहन में कुछ दिन अपने आप को ढालने की कोशिश की, लेकिन वह इस परिवार में अपने आपको ढाल नहीं सकी।
 
शैल ने बताया कि इस लड़की का आरोप था कि उसके पति के घर में सामान सुव्यवस्थित ढंग से रखने की बजाय इधर-उधर बिखरा रहता है। महिला को इस पर भी आपत्ति है कि उसका पति भविष्य के लिए पैसा नहीं बचा रहा है। (भाषा)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

अगला लेख