• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. USA-EU relation on Trump
Written By
Last Modified: लंदन , शनिवार, 12 नवंबर 2016 (10:54 IST)

ट्रंप के कारण बिगड़ सकते हैं अमेरिका-यूरोपीय संघ के रिश्ते

ट्रंप के कारण बिगड़ सकते हैं अमेरिका-यूरोपीय संघ के रिश्ते - USA-EU relation on Trump
लंदन। यूरोपीय संघ (ईयू) के अध्यक्ष जीन क्लॉड जंकर ने कहा कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कारण अमेरिका और यूरोप के रिश्तों में खटास आ सकती है।
 
जंकर ने कहा कि हमें अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप को बताना होगा कि ईयू क्या है और कैसे काम करता है? ट्रंप के आने से अमेरिका और यूरोप जैसे दो बेहद अहम महाद्वीपों के रिश्तों की बुनियाद कमजोर पड़ सकती है।
 
उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोग वैसे भी यूरोप की अधिक परवाह नहीं करते और ट्रंप के साथ यह बात और ज्यादा गंभीर है। जहां तक मैं उन्हें समझ पाया हूं तो वे यहां तक मानते हैं कि बेल्जियम यूरोप में कहीं कोई छोटा-सा गांव है।
 
उन्होंने कहा कि ट्रंप अपने कार्यकाल के दौरान 2 साल तक ऐसी दुनिया (यूरोप) में घूमते रहेंगे जिसे वे जानते तक नहीं हैं। (वार्ता)
 
ये भी पढ़ें
केजरीवाल का मोदी पर हमला, भ्रष्टाचार कम करने के नाम पर बड़ा घोटाला...