Hanuman Chalisa
✕

क्‍यों ट्रेंड कर रहा कभी न हारने वाला फाइटर अंडर टेकर?

Updated: सोमवार, 22 जून 2020 (16:04 IST)
एक जमाना था जब हर बच्‍चे के बेडरुम में अंडर टेकर का पोस्‍टर लगा हुआ था। वे जल्‍दी से अपना होम वर्क पूरा कर के शाम को टीवी के सामने बैठ जाते थे। प्रोग्राम होता था डब्‍लूडब्‍लूई।

इन सबके बीच जो सबसे दिलचस्‍प बात थी वो यह कि‍ दुनिया इधर की उधर हो जाएगी लेकि‍न उनका हीरो अंडर टेकर किसी भी फाइटर से नहीं हारेगा।

लेकिन कभी न हारने वाला यह फाइटर अंडर टेकर फि‍लहाल ट्वि‍टर पर जबरदस्‍त तरीके से ट्रेंड कर रहा है। लोग भावुक हो रहे हैं। वे ट्वीट कर रहे हैं। अब तक हजारों लोगों ने अंडर टेकर को लेकर अपनी-अपनी बातें, यादें और एक्‍सपिरिएंस शेयर किए हैं।

आखि‍र क्‍या है कारण। दरअसल हाल ही में अंडर टेकर पर एक डॉक्‍यूमेंट्री फि‍ल्‍म बनाई गई थी,जि‍समें कहा गया था कि‍ अंडर टेकर अब जल्‍दी ही रैसलिंग की दुनि‍या को अलवि‍दा कह देंगे। यानी डेडमैन अब कभी खुंखार और खतरनाक तरीके से दुश्‍मन को पछाडते हुए रिंग में नजर नहीं आएंगे।

बस यह खबर फैलते ही अंडर टेकर के दीवानों में एक मायूसी छा गई। किसी ने शुक्रि‍या कहा तो किसी ने अलविदा अंडर टेकर कहा। कोई भावुक हुआ तो किसी ने कहा कि वो अपनी रैसलिंग के लि‍ए हमेशा याद किए जाएंगे।
दरअसल अंडर टेकर की विदाई का खुलासा तब हुआ जब खुद डब्‍लूडब्‍लूई के अकांउट हैंडल से एक ट्वीट कि‍या गया। अंडर टेकर के एक फोटो के साथ उन्‍होंने लिखा था- थैंक यू अंडर टेकर।

बता दें कि अंडर टेकर करीब 30 सालों से रैसलिंग की दुनि‍या में फाइट कर रहे थे। दुनियाभर में उनका नाम है। बच्‍चों से लेकर नौजवानों तक उनके हजारों-लाखों लोग दीवाने हैं।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

रामलीला मैदान में दादाग‍िरी की तो खैर नहीं, दिल्ली पुलिस ने बनाया नियमों का नया ड्राफ्ट, जान लीजि‍ए क्‍या हैं नए न‍ियम

उत्तराखंड में रिवर्स पलायन 44% बढ़ा: CM धामी बोले- प्रवासी गांवों से जुड़ रहे

आदिवासी इलाकों में पकड़ मजबूत करने के लिए सरकार का मास्टरप्लान: CM भूपेंद्र पटेल 3 दिन के गरबाडा दौरे पर

मध्य प्रदेश के खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

सोनिया गांधी की किताब और कंगना रनौत का पोस्ट: आखिर क्यों बीजेपी सांसद पर दर्ज हुआ केस?

अगला लेख