रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Ukraine crises : Russia happy with India stand
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (15:32 IST)

यूक्रेन संकट पर भारत के रुख से रूस खुश, क्यों चिंतित है पश्चिमी देश...

यूक्रेन संकट पर भारत के रुख से रूस खुश, क्यों चिंतित है पश्चिमी देश... - Ukraine crises : Russia happy with India stand
नई दिल्ली। रूस ने यूक्रेन संकट पर भारत के संतुलित और स्वतंत्र रुख की शुक्रवार को सराहना की। पूर्वी यूरोप में स्थित देश (यूक्रेन) को लेकर उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों और रूस के बीच तनाव बढ़ने के मद्देनजर भारत के रुख पर रूस का यह बयान आया है।
 
नई दिल्ली में स्थित रूसी दूतावास ने कहा कि हम भारत के संतुलित, सैद्धांतिक और स्वतंत्र रुख का स्वागत करते हैं।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा था कि शांत एवं रचनात्मक कूटनीति‘ वक्त की दरकार है और तनाव बढ़ाने वाला कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए।
 
यूक्रेन संकट पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में, संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के स्थायी प्रतिनधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने तत्काल तनाव घटाने की बृहस्पतिवार को अपील की।
 
दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने भी कहा कि भारत तत्काल तनाव घटाने और संकट का समाधान सतत कूटनीतिक वार्ता से करने का समर्थक रहा है।
 
यूक्रन सीमा पर रूसी सेना : रूस ने यूक्रेन की सीमा के पास करीब 1.5 लाख सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है। इसके अलावा वह नौसेना अभ्यास के लिए काला सागर में युद्ध पोत भी भेज रहा है, जिससे नाटो देशों के बीच यह अंदेशा बढ़ गया है कि यूक्रेन पर रूस हमला कर सकता है। 
ये भी पढ़ें
7 मिनट के लिए बना दुनिया का सबसे बड़ा अमीर, जानिए कौन है ये शख्‍स...