suvichar
✕

साइबर हमले के खतरे को देखते हुए ब्रिटेन में हाई अलर्ट

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (11:43 IST)
लंदन। पूर्व रूसी जासूस को ब्रिटेन में जहर दिए जाने के मामले पर दोनों देशों (रूस और ब्रिटेन) के बीच गहराए कूटनीतिक तनाव के बीच संभावित रूसी साइबर हमले के खतरे के मद्देनजर ब्रिटेन के बैंकों, ऊर्जा और जल कंपनियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
 
 
रूस द्वारा ब्रिटेन की महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय अवसंरचनाओं को निशाना बनाने का खतरा ऐसे समय में सामने आया है, जब यूरोपीय संघ में रूसी राजनयिक व्लादिमीर चिकोव ने कहा कि सर्गेई स्क्रीपल और उनकी बेटी यूलिया पर हुए हमले में इस्तेमाल किया गया नर्व एजेंट ब्रिटेन की एक अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा उपलब्ध कराया गया हो सकता है।
 
चिकोव की इस टिप्पणी से पहले रूस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने भी इस घटना के लिए ब्रिटेन पर दोष मढ़ा था। उन्होंने कहा कि चेक गणराज्य, स्लोवाकिया, स्वीडन और संभवत: अमेरिका के साथ ही ब्रिटेन के नर्व एजेंट का स्रोत होने की प्रबल संभावना है। इस बीच ब्रिटेन की खुफिया और सुरक्षा सेवाओं की विशेष शाखा के अधिकारी ब्रिटेन में रह रहे एक अन्य रूसी विरोधी को मिल रहीं धमकियों की जांच कर रहे हैं जिन्हें धमकीभरे ई-मेल भेजे जा रहे हैं। (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

Top News 12 October : विपक्ष का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, नहीं मिलेंगे CJI, दिल्ली में बारिश से बदला मौसम

LIVE: इंडिया गठबंधन का सुप्रीम तक मार्च, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

अगला लेख