dharma sangrah
✕

राजनीतिक दलों को मिले विदेशी चंदे की अब नहीं होगी जांच

Updated: सोमवार, 19 मार्च 2018 (11:05 IST)
नई दिल्ली। राजनीतिक दलों को 1976 के बाद मिले विदेशी चंदे की अब जांच नहीं हो सकेगी। इस संबंध में कानून में संशोधन को लोकसभा ने बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया। लोकसभा ने बुधवार को विपक्षी दलों के विरोध के बीच वित्त विधेयक 2018 में 21 संशोधनों को मंजूरी दे दी।

उनमें से एक संशोधन विदेशी चंदा नियमन कानून 2010 से संबंधित था। यह कानून विदेशी कंपनियों को राजनीतिक दलों को चंदा देने से रोकता है। जन प्रतिनिधित्व कानून, जिसमें चुनाव के बारे में नियम बनाए गए हैं, राजनीतिक दलों को विदेशी चंदा लेने पर रोक लगाता है।

बीजेपी सरकार ने पहले वित्त विधेयक 2016 के जरिए विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) में संशोधन किया था जिससे दलों के लिए विदेशी चंदा लेना आसान कर दिया गया। लेकिन अब 1976 से ही राजनीतिक दलों को मिले चंदे की जांच की संभावना को समाप्त करने के लिए इसमें आगे और संशोधन कर दिया गया है। इस संशोधन से बीजेपी और कांग्रेस दोनों को ही 2014 के दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले से बचने में मदद मिलेगी जिसमें दोनों दलों को एफसीआरए कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

उज्जैन के श्री खड़े हनुमान की प्रतिमा में दरारें, DJ और मशीनों का कंपन बनी वजह, पुजारी ने की पुष्‍टि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, शुरू की सीप-अंबर माइक्रो सिंचाई परियोजना

परिसीमन विधेयक पर DMK हुआ नरम, विपक्षी दल गरम, केंद्र सरकार के दो संभावित प्रस्तावों पर टिकी नजरें, किसने क्या कहा

CEC के साथ फोटो खिंंचवा कर विवादों में घिरे दिग्गज कांग्रेस नेता अजय सिंह,अब बोले- मुझे पता नहीं था वो ज्ञानेश कुमार थे

कौन है भारत का 'AI किड' राउल जॉन अजू, मॉस्को में जिसके मुरीद हुए राष्ट्रपति पुतिन; पीएम मोदी के बारे में क्या बोले

अगला लेख