शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Turkish government, General, Admiral, custody
Written By
Last Updated :इस्तांबुल , सोमवार, 18 जुलाई 2016 (20:01 IST)

तुर्की में 103 जनरल, एडमिरल हिरासत में, 9000 अधिकारी बर्खास्‍त

तुर्की में 103 जनरल, एडमिरल हिरासत में, 9000 अधिकारी बर्खास्‍त - Turkish government, General, Admiral, custody
इस्तांबुल। तुर्की में राष्ट्रपति रिसेप तइप इर्दोगन के असफल तख्तापलट के मद्देनजर कुल 103 जनरल और एडमिरल को हिरासत में ले लिया गया है। वहीं नौ हजार अधिकारियों को बर्खास्‍त कर दिया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
सरकारी संवाद समिति एनादुलु ने कहा कि शीर्ष सैन्य अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया। गत शुक्रवार के असफल सैन्य तख्तापलट के बाद सशस्त्र बलों पर की गई बड़ी कार्रवाई प्रतीत होती है। इन अधिकारियों को अब अदालत ले जाया जा रहा है, ताकि उनकी रिमांड के बारे में निर्णय किया जा सके।
 
दोगन संवाद समिति ने कहा कि 10 जनरल को सुनवाई से पहले रिमांड में ले लिया गया। हिरासत में लिए गए अधिकारियों पर तुर्की के संविधान का उल्लंघन करने और सरकार को बल प्रयोग से सत्ता से बेदखल करने के प्रयास का आरोप हैं।
 
इन अधिकारियों पर यह भी आरोप है कि ये फतहुल्ला गुलेन के नेतृत्व वाले फतहुल्ला टेरर आर्गेनाइजेशन (एफईटीओ) से सम्बद्ध हैं। इस बीच तुर्की ने करीब नौ हजार अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
 
सरकारी संवाद समिति एनादुलु ने गृह मंत्रालय के हवाले से कहा कि कुल 8777 लोकसेवकों को बर्खास्त किया गया है, जिनमें 7899 पुलिस अधिकारी, एक प्रांतीय गवर्नर और 29 नगरों के गवर्नर शामिल हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि इनमें पुलिस बल के 614 सदस्य भी शामिल हैं जिनके जिम्मे घरेलू सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पेट्रोल की नहीं पड़ेगी जरूरत, इंसान की पेशाब से चलेंगी गाड़ियां!