शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trumps lawyer paid $130000 of own money to porn star
Written By
Last Updated :वॉशिंगटन , बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (10:41 IST)

पोर्न स्टार ने ट्रंप से बनाए थे यौन संबंध, वकील ने जेब से दिए लाखों रुपए...

पोर्न स्टार ने ट्रंप से बनाए थे यौन संबंध, वकील ने जेब से दिए लाखों रुपए... - Trumps lawyer paid $130000 of own money to porn star
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी वकील ने कहा कि उन्होंने उस पोर्न अभिनेत्री को अपनी जेब से 1,30,000 डॉलर की राशि दी थी जिसने वर्ष 2006 में कथित तौर पर ट्रंप से यौन संबंध बनाए थे।
 
ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन ने 'द न्यूयॉर्क टाइम्स' को बताया कि उन्हें स्टॉर्मी डेनियल्स को भुगतान करने के लिए ट्रंप ऑर्गेनाइजेशन या ट्रंप के प्रचार अभियान से कोई राशि नहीं दी गई थी। डेनियल्स का असली नाम स्टेफनी क्लिफोर्ड है।
 
कोहेन ने कहा कि मिस क्लिफोर्ड को किया गया भुगतान वैध था और यह अभियान या किसी व्यक्ति द्वारा अभियान पर किए गए खर्च से नहीं लिया गया था। 
 
'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने पिछले महीने एक खबर में कहा गया था कि कोहेन ने अक्टूबर 2016 में 1,30,000 डॉलर की राशि का बंदोबस्त किया था ताकि वह राष्ट्रपति अभियान के दौरान ट्रंप से कथित यौन संबंधों के बारे में सार्वजनिक रूप से बात न करें। (भाषा)
ये भी पढ़ें
बड़ी खबर, दूध की कमी से आप हो जाएंगे परेशान...