सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. France can attack on syria
Written By
Last Modified: पेरिस , बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (10:28 IST)

सीरिया पर हमला कर सकता है फ्रांस

France
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने कहा कि अगर यह साबित होता है कि सीरिया की सरकार ने अपने नागरिकों के खिलाफ प्रतिबंधित रासायनिक हथियार इस्तेमाल किया है तो फ्रांस उस पर हमला करेगा।
 
राष्ट्रपति ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम उन स्थानों पर हमले करेंगे, जहां से ये हमले किए गए थे। मैक्रों ने कहा कि हमारी एजेंसियां आज यह साबित नहीं कर पाई हैं कि इन रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल नागरिकों के खिलाफ किया गया था। मैक्रों ने चेताया कि जैसे ही यह स्थापित होता है, मैं वही करूंगा, जो मैंने कहा है। 
 
उन्होंने कहा कि प्राथमिकता आतंकियों और जिहादियों से लड़ने की है। राष्ट्रपति ने कहा कि सीरिया की सरकार संघर्ष के दौरान या बाद में अंतरराष्ट्रीय न्याय के प्रति जवाबदेह होगी। मैक्रों ने कहा कि अगर मुमकिन है तो क्षेत्र में सीरिया पर एक अंतरराष्ट्रीय बैठक बुलाई जानी चाहिए।
 
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से शुक्रवार को फोन पर बातचीत के दौरान मैक्रों ने कहा कि वे इस बात से चिंतित है कि पिछले कुछ हफ्तों के दौरान सीरिया के आम लोगों पर क्लोरीन का कई बार इस्तेमाल होने के संकेत मिलते हैं। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पोर्न स्टार ने ट्रंप से बनाए थे यौन संबंध, वकील ने जेब से दिए लाखों रुपए...