Hanuman Chalisa
✕

क्यों टल गई दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ की योजना, क्या है ट्रंप का प्लान?

Updated: गुरुवार, 2 अक्टूबर 2025 (17:05 IST)
Trump Tariff : अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 अक्टूबर से दवाओं पर 100 फीसदी टैरिफ लागू करने की बात कही थी। हालांकि इसके लागू होने से पहले ही व्हाइट हाउस ने इसे रोक दिया। टैरिफ लगाने की योजना जल्द शुरू होगी। बताया जा रहा है कि टैरिफ टालने की एक वजह शटडाउन भी है। हालांकि यह अभी साफ नहीं है कि ट्रंप की टैरिफ योजना अंततः किस रूप में लागू होगी।
 
इस बीच ट्रंप ने न्यूयॉर्क स्थित फार्मा दिग्गज फाइजर के साथ एक बड़ा समझौता किया है। कंपनी अमेरिका में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 70 अरब डॉलर का निवेश करेगी। इस निवेश के बदले फाइजर को आगामी 3 सालों तक प्रस्तावित टैरिफ से छूट मिलेगी। बताया जा रहा है कि फाइजर की तरह ही कई फार्मा कंपनियां भी डील के लिए तैयार है।
 
अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने भी कहा है कि बातचीत को पूरा होने दिया जाए क्योंकि यह अमेरिकी जनता के लिए सबसे अहम है। कुल मिलाकर, मौजूदा रुख से संकेत मिलता है कि ट्रंप प्रशासन टकराव की बजाय सौदेबाजी को प्राथमिकता दे रहा है। आने वाले हफ्तों में फार्मा सेक्टर में और बड़े ऐलान देखने को मिल सकते हैं।
 
 
गौरतलब है कि टैरिफ की घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा कि अगर कोई दवा कंपनी अमेरिका में अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट डालता है तो उस पर टैरिफ नहीं लगेगा। कहा जा रहा है कि अमेरिकी टैरिफ की वजह से देश में ब्रांडेड दवाओं की कीमतें बहुत बढ़ सकती है।
edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख