sundarkand

आव्रजक परिवार मुद्दे को लेकर 17 राज्यों ने ट्रंप प्रशासन पर किया मुकदमा

Updated: बुधवार, 27 जून 2018 (17:21 IST)
सिएटल। अमेरिका में वॉशिंगटन, न्यूयॉर्क और कैलिफोर्निया समेत 17 राज्यों ने अधिकारियों को आव्रजक परिवारों को फिर से मिलवाने के लिए मजबूर करने के प्रयास में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन पर मुकदमा दायर किया है। इन परिवारों को अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर अलग कर दिया गया था। कैलिफोर्निया में एक संघीय न्यायाधीश ने मंगलवार को एक अलग लेकिन ऐसे ही एक मुकदमे पर आदेश दिया।
 
 
सैन डिएगो में अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट न्यायाधीश डाना साब्रॉ ने सीमा अधिकारियों को आदेश दिया कि वे मंगलवार के आदेश से 30 दिन के भीतर बच्चों को उनके परिवार से मिलवाएं और अगर बच्चे की उम्र 5 साल से कम है तो 14 दिन के भीतर उन्हें उनके परिवार से मिलवाया जाए।
 
न्यायाधीश ने परिवारों को अलग करने पर राष्ट्रव्यापी आदेश भी दिया। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संघीय न्यायाधीश का यह आदेश राज्यों के मुकदमे पर कैसे असर डालेगा? न्यूजर्सी के अटॉर्नी जनरल गुरबीर ग्रेवाल ने ई-मेल से भेजे एक बयान में कहा कि परिवारों को अलग करने की प्रशासन की नीति निश्चित तौर पर क्रूर है।
 
गौरतलब है कि आव्रजक अधिकारियों ने हाल के हफ्तों में 2,300 बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर दिया। जैसे ही रोते-बिलखते बच्चों की तस्वीरें और रिकॉर्डिंग सामने आईं, तो दुनियाभर में इसे लेकर आक्रोश पैदा हो गया।
 
सिएटल स्थित आव्रजक अधिकारी समूह ने वॉशिंगटन में हिरासत में रह रहे शरणार्थियों की ओर से सोमवार को मुकदमा दायर किया। जिन राज्यों ने मुकदमा दायर किया है उनमें मैसाचुसेट्स, कैलिफोर्निया, डेलावेयर, आयोवा, इलिनॉइस, मैरीलैंड, मिनेसोटा, न्यूजर्सी, न्यू मैक्सिको, न्यूयॉर्क, नॉर्थ कैरोलीना, ओरेगोन, पेन्सिलवेनिया, रोड आईलैंड, वरमॉण्ट, वर्जीनिया और वॉशिंगटन शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख