• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Tiger meat, tiger blood,
Written By
Last Updated : बुधवार, 31 दिसंबर 2014 (16:21 IST)

खाता था शेर का मांस, पीता था खून, मिली सजा

Tiger meat
चीन के एक व्यापारी को तीन शेरों को खरीदने व मारकर उनका मांस खाने के चलते 13 साल की सजा दी गई है। इस आदमी का नाम सू है, उसने एक विशेष तरीके का शौक पाल रखा है। वह शेर का मांस खाता है, उसका खून पीता था। इस व्यक्ति ने शेर का लिंग संरक्षित कर अपने पास रखा था।

सू ने 2013 में दक्षिण चीन में स्थित लेइज़्हौ के ग्वांगडोंग राज्य की एक स्पेशल ट्रिप रखी थी जिसमें उसके साथ उसके 15 दोस्त भी शामिल थे। वहां जाकर उन्होंने शेर खरीदे और उन्हें मारकर खा गए। और तो और उनके एक दोस्त ने चीते की हत्या करता हुआ वीडियो भी शूट किया था। यह वीडियो मोबाइल फोन में शूट किया गया था। बाद में इसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

पुलिस ने इसके अलावा सू के घर से जानवर के शरीर के कई पार्ट भी बरामद किए जिनमें टाइगर का लिंग भी शामिल था। रॉयटर्स न्यूज एजेंसी के मुताबिक सू टाइगर के लिंग को एकत्रित इसलिए करता था ताकि वो उसका भक्षण कर सके। चीन की पारंपरागत सोच के अनुसार शेर के लिंग खाने से उसका सेक्स पॉवर बढ़ता है।

इन सबके अलावा छिपकली व कोबरा के अंग भी पाए गए। चीन के एक कोर्ट सू के इस घिनोने कृत्य के लिए उसे 13 साल की सजा सुनाने के साथ ही 1.55 मिलियन युआन का जुर्माना लगाया, वहीं सू के साथ शामिल उसके 14 साथियों को 5 से लेकर 6.5 साल की सजा सुनाई गई। दशकों से शेर की मारने की प्रथा के चलते जंगलों में शेर बहुत कम रह गए हैं। 100 साल पहले शेर की संख्या जहां 1 लाख थी, जो घटकर मात्र 3 हजार रह गई है। (एजेंसियां)