Daily Horoscope
✕

चीन सरकार ऑस्ट्रेलिया में निवासरत लोकतंत्र समर्थक चीनी विद्यार्थियों को धमका रही

Updated: बुधवार, 30 जून 2021 (15:30 IST)
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में रह रहे लोकतंत्र के समर्थक चीनी विद्यार्थियों की चीन की सरकार और उसके समर्थक निगरानी कर रहे हैं, उनका उत्पीड़न करने के साथ ही उन्हें डरा-धमका रहे हैं तथा ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की अकादमिक स्वतंत्रता को संरक्षित करने में विफल रहे हैं। मानवाधिकारों की निगरानी करने वाली संस्था 'ह्यूमन राइट्स वॉच' ने बुधवार को प्रकाशित अपनी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी।

ALSO READ: पाकिस्तान में इटली के दूतावास से 1000 शेंगेन वीजा स्टिकर हुए चोरी
 
रिपोर्ट के मुताबिक डराने-धमकाने के कारण उत्पन्न हुआ भय हाल के वर्षों में बहुत बढ़ गया है। इसमें सहपाठियों द्वारा विद्यार्थियों की गतिविधियों की जानकारी चीनी अधिकारियों को देना शामिल है। चीन में अपने परिवारों के खिलाफ प्रतिशोध से डरे रहे ऑस्ट्रेलिया में चीनी विद्यार्थी और शिक्षक बीजिंग से हजारों मील दूर होने के बावजूद अब अपने व्यवहार को नियंत्रित कर रहे हैं।

ALSO READ: नियमों की खुलेआम धज्जियां, दिल्ली के कई मार्केट फिर बंद
 
ह्यूमन राइट्स वॉच के शोधकर्ता एवं रिपोर्ट के लेखक सोफी मैकेनील ने कहा कि यह देखना काफी दुखी करने वाला है कि ये विद्यार्थी कितने अकेले हैं और घर से इतनी दूर कितने संवेदनशील हैं और विश्वविद्यालयों की ओर से सुरक्षा के इस अभाव को महसूस कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कि विश्वविद्यालयों को सचमुच बीजिंग से कड़ी प्रतिक्रिया का डर है इसलिए इन मुद्दों पर खुले तौर पर चर्चा करने के बजाय वे इस समस्या को छिपा रहे हैं। लेकिन हमारे विचार में वे अब इसे नहीं छिपा सकते।

ALSO READ: राजनाथ ने चीन को दिया कड़ा संदेश, कहा- हमारी सेना के पास हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता
 
चीनी मुख्य भू-भाग और हांगकांग से 24 लोकतंत्र समर्थक विद्यार्थियों और ऑस्ट्रेलियाई विश्वविद्यालयों में 22 शिक्षकों के साक्षात्कार पर आधारित रिपोर्ट के अनुसार 3 मामलों में चीन की पुलिस ऑस्ट्रेलिया में विद्यार्थियों की गतिविधियों के कारण उनके परिवारों के पास गई या उनसे मिलने को कहा। चीनी अधिकारियों ने एक विद्यार्थी को जेल भेजने की धमकी भी दी जिसने ऑस्ट्रेलिया में ट्विटर पर लोकतंत्र के समर्थन में संदेश पोस्ट किया था और एक अन्य का पासपोर्ट जब्त कर लिया था जिसने ऑस्ट्रेलिया में अपने सहपाठियों के सामने लोकतंत्र की हिमायत की थी।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

UP Assembly Election 2027: सपा से तकरार के बीच इमरान मसूद का मायावती को खुला न्योता! क्या 30 साल बाद फिर साथ आएंगे 'हाथ' और 'हाथी'?

भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में हो सकती है INDIA गठबंधन की रैली, कांग्रेस ने प्रशासन से 7 दिसंबर से मांगा मैदान

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अगला लेख