शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. visa stickers
Written By
Last Updated : बुधवार, 30 जून 2021 (15:14 IST)

पाकिस्तान में इटली के दूतावास से 1000 शेंगेन वीजा स्टिकर हुए चोरी

पाकिस्तान में इटली के दूतावास से 1000 शेंगेन वीजा स्टिकर हुए चोरी | visa stickers
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में इटली के दूतावास से इस महीने करीब 1,000 'शेंगेन वीजा स्टिकर' चोरी हो गए हैं। विदेश दफ्तर ने मंगलवार यहां यह जानकारी दी। विदेश दफ्तर के प्रवक्ता जाहिद हफीज चौधरी ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बताया कि इटली के राजनयिक मिशन ने विदेश मंत्रालय को वीजा स्टिकरों की चोरी की सूचना दी है जिसके बाद जानकारी को तत्काल संबंधित महकमे के साथ साझा किया गया।

 
उन्होंने बताया कि इस्लामाबाद में इतावली दूतावास ने इस महीने उसके लॉकर कक्ष से चोरी हुए तकरीबन 1,000'शेंगेन वीजा स्टिकरों' का पता लगाने के लिए पाकिस्तानी अधिकारियों से मदद के लिए संपर्क किया था। चौधरी ने कहा कि सूचना को उचित कार्रवाई के लिए तुरंत संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। उपलब्ध सूचना के आधार पर, चोरी किए गए वीजा स्टिकर की क्रमांक संख्या आईटीए041913251 से लेकर आईटीए041914000 तक है जबकि 250 अन्य स्टिकरों पर यह संख्या आईटीए041915751 से लेकर आईटीए041916000 है।

 
शेंगेन वीजा 26 यूरोपीय देशों में वैध है जिनमें ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, यूनान, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्जेमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड्स, नॉर्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन और स्विट्जरलैंड शामिल हैं।
 
इटली का दूतावास उच्च सुरक्षा वाले डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में स्थित है और विशेष अनुमति के बिना वहां पर कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता है। इस्लामाबाद पुलिस की विशेष इकाई 24 घंटे सुरक्षा के लिए वहां तैनात रहती है। पुलिस ने कहा कि अपनी तरह का पहला मामला है और दूतावास में काम करने वाले लोगों के साथ संबंध रखने वाले मानव तस्कर चोरी में शामिल हो सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि अगर कोई भी चोरी किए गए वीजा स्टिकर का इस्तेमाल करेगा तो उसकी पहचान कर ली जाएगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
चीन सरकार ऑस्ट्रेलिया में निवासरत लोकतंत्र समर्थक चीनी विद्यार्थियों को धमका रही