dharma sangrah
Sat, 24 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Theresa, emergency meeting

प्रधानमंत्री टेरेसा ने बुलाई आपात बैठक

UK
लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन के एक भूमिगत रेलवे स्टेशन पर आज हुए आतंकवादी विस्फोट के बाद हालात की समीक्षा करने के लिए प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने आपात बैठक बुलाई है। 
       
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने स्थिति की समीक्षा के लिये शाम पांच बजकर 30 मिनट पर एक आपात बैठक बुलाई है।
        
बयान में सुश्री मे ने कहा, 'पारसंस ग्रीन स्टेशन हमले में घायल हुए लोगों के प्रति मेरी संवेदना। आपात सेवाकर्मी एक बार फिर बहादुरी और तत्परता से संदिग्ध आतंकवादी घटना के बाद काम कर रहे हैं।'
 
गौरतलब है कि कि आज पश्चिमी लंदन के पारसंस ग्रीन स्टेशन पर विस्फोट हुआ जिसमें करीब 22 यात्रियों के घायल होने की खबर है। विस्फोट के बाद यात्रियों में जान बचाने के लिए भगदड़ मच गयी। इस विस्फोट में कई लोगों के चेहरे झुलस गए हैं। 
       
आतंकवाद निरोधक पुलिस बल के वरिष्ठ राष्ट्रीय समन्वयक आयुक्त नील बसु ने एक बयान जारी कर इस घटना को आतंकवादी हादसा करार दिया है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
ताई पहुंचीं 'कौन बनेगा करोड़पति' में