Hanuman Chalisa
✕

पाकिस्तान में आतंकी हमला, पुलिसकर्मियों को बनाया गया निशाना, 4 की जवानों की मौत

Updated: सोमवार, 19 अगस्त 2024 (12:45 IST)
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकी हमला हुआ है। हमले में पाकिस्तान पुलिस के कम से कम चार जवानों की मौत हो गई है और तीन घायल हुए हैं। उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में एक पुलिस थाने पर आतंकवादियों के हमले में एक थाना प्रभारी समेत दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के आतंकवाद प्रभावित लक्की मरवत जिले में बरगई पुलिस थाने पर रविवार रात हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, हमले में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल थाना प्रभारी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान प्रभारी को कई गोलियां लगी थीं और हमले से पहले आतंकवादी पुलिस थाने के पास स्थित एक घर में छिपे हुए थे।

उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान में रविवार को एक अन्य हमले में आतंकवादियों ने ‘फ्रंटियर कॉन्स्टेब्युलरी’ के वाहनों को निशाना बनाया, जिससे उसमें सवार कम से कम दो जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले के मद्दी इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर घात लगाकर हमला किया। पुलिस के मुताबिक हमले में दो जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के सात आतंकी मारे गए थे। सेना की मीडिया शाखा 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस' (ISPR) ने एक बयान में कहा था कि कुर्रम जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर उनके खिलाफ अभियान चलाया गया था। सुरक्षा बलों की तरफ से की गई कार्रवाई में सात आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया था, जबकि पांच आतंकी घायल हुए थे। आतंकवादियों के खुफिया ठिकाने का भी भंडाफोड़ किया गया था और वहां से भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक बरामद किए थे। 
Edited by Navin Rangiyal/ (भाषा)
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

QUAD फोटो सेशन में BRICS जैसा वाकया, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने थपथपाई PM मोदी की पीठ, वीडियो वायरल

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख