सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Taliban
Written By
Last Updated : शनिवार, 14 अगस्त 2021 (12:51 IST)

तालिबान और बढ़ा आगे, अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ पर चौतरफा हमले शुरू

तालिबान और बढ़ा आगे, अफगानिस्तान के उत्तरी शहर मजार-ए-शरीफ पर चौतरफा हमला शुरू | Taliban
काबुल। तालिबान ने उत्तरी अफगानिस्तान के बड़े शहर मजार-ए-शरीफ पर चौतरफा हमला शुरू कर दिया है जिसकी सुरक्षा शक्तिशाली पूर्व छत्रप कर रहे हैं। अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उत्तरी बल्ख प्रांत में प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता मुनीर अहमद फरहाद ने कहा कि तालिबान ने शनिवार तड़के शहर पर कई दिशाओं से हमला किया।


उन्होंने हताहतों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी। अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी शहर के बचाव की कोशिशों के तहत बुधवार को मजार-ए-शरीफ गए थे और उन्होंने सरकार से संबद्ध कई मिलिशिया कमांडरों के साथ बैठक की थी।

 
तालिबान ने कंधार में रेडियो स्टेशन पर कब्जा किया : तालिबान ने शनिवार को कंधार में एक रेडियो स्टेशन पर कब्जा कर लिया। उग्रवादी संगठन हाल के हफ्तों में उत्तर, पश्चिम और दक्षिण अफगानिस्तान के कई हिस्सों में काबिज हो चुका है और पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित सरकार के अधिकार में काबुल के अलावा मध्य और पूर्व में कुछेक प्रांत ही बचे हैं।
 
तालिबान ने एक वीडियो जारी किया जिसमें एक अज्ञात उग्रवादी ने शहर के मुख्य रेडियो स्टेशन को कब्जे में लेने की घोषणा की। रेडिया का नाम बदलकर 'वॉइस ऑफ शरिया' कर दिया गया है। उसने कहा कि सभी कर्मचारी यहां मौजूद हैं, वे समाचार प्रसारित करेंगे, राजनीतिक विश्लेषण करेंगे और कुरान की आयतें पढ़ेंगे। ऐसा लगता है कि स्टेशन पर अब संगीत नहीं बजाया जाएगा।(भाषा)
ये भी पढ़ें
मोदी की रुचि अनुसार रामसर सूची में 4 और भारतीय स्थलों को किया गया शामिल