ramcharitmanas

शवों को लौटाने के लिए तालिबान की अजीब शर्त से चौंक जाएंगे आप

Updated: सोमवार, 5 नवंबर 2018 (21:19 IST)
हेरात। तालिबान अपने कब्जे वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए एक हेलीकॉप्टर में सवार लोगों के अवशेष सौंपने के एवज में अपने एक हमलावर का शव मांग रहा है। तालिबान हमलावर ने पिछले महीने कंधार में एक बैठक के दौरान पुलिस प्रमुख अब्दुल रजीक की हत्या कर दी थी, वहीं सुरक्षा बलों ने हमलावरों को मार गिराया था।
 
 
ईरान की सरहद से लगने वाले अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत फराह के कबायली सरदार शवों के लिए करीब 1 हफ्ते से वार्ता कर रहे हैं। तालिबान के कब्जे वाले अनार डारा जिले में 31 अक्टूबर को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी जिनमें से सिर्फ 12 के शव अफगान अधिकारियों को सौंपे गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक खराब मौसम की वजह से हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जबकि तालिबान का दावा है कि उसके लड़ाकों ने हेलीकॉप्टर को गिराया था।
 
तालिबान के प्रवक्ता कारी यूसुफ अहमदी ने व्हॉट्सएप पर भेजे एक संदेश में कहा कि हम हेलीकॉप्टर हादसे के मारे गए लोगों के शव इंटरनेशनल कमेटी फॉर रेडक्रॉस के जरिए उनके परिजनों को सौंपना चाहते हैं, बशर्ते कि दुश्मन कमांडर अब्दुल रजीक की हत्या करने वाले लड़ाके जबीहुल्लाह अबु दजाना का शव उसके परिवार को सुपुर्द कर दिया जाए।
 
फराह के पुलिस प्रवक्ता मुहिबुल्लाह मुहिब ने 12 शवों के प्राप्त होने की पुष्टि की है, हालांकि फराह गवर्नर के प्रवक्ता नासिर महरी ने बताया कि अब तक किसी भी सैन्य अधिकारी का शव बरामद नहीं किया गया है। पिछले महीने 18 अक्टूबर को कंधार शहर में एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान अफगान सुरक्षा बलों की वर्दी पहने बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी थी जिसमें रजीक समेत 3 लोगों की मौत हो गई थी।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

योगी सरकार के जीरो पावर्टी अभियान से प्रतापगढ़ के 32000 परिवारों की चमकेगी किस्मत

जनता दर्शन में CM योगी का बड़ा निर्देश, बोले- हर जरूरतमंद का बने आयुष्मान कार्ड

बीमारू यूपी नहीं था, उसे चलाने वाले राजनेताओं की मानसिकता थी बीमारू : योगी

अगला लेख