ganesh chaturthi

भारत में जन्मे प्रसिद्ध पाकिस्तानी लेखक तालिब जौहरी का निधन

Updated: सोमवार, 22 जून 2020 (16:16 IST)
कराची, (भाषा) भारत में जन्मे प्रसिद्ध पाकिस्तानी शिया विद्वान और लेखक तालिब जौहरी का लंबी बीमारी के बाद यहां निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।

‘डॉन न्यूज’ की सोमवार की खबर के अनुसार 27 अगस्त 1939 को पटना में जन्मे जौहरी के परिवार में उनके तीन बेटे हैं।

जौहरी बंटवारे के दो साल बाद 1949 में अपने पिता के साथ पाकिस्तान आ गए थे।

अपने पिता से शुरुआती तालीम लेने के बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए इराक गए थे, जहां उस समय के मशहूर शिया विद्वान के अधीन उन्होंने 10 साल धर्मशास्त्र की पढ़ाई की।

जौहरी पिछले 15 दिन से आईसीयू में वेंटिलेटर पर थे और रविवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली।

‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की खबर के अनुसार उनके बेटे रियाज़ जौहरी ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए कहा कि अंतिम संस्कार के लिए शव को अंचोली इमाम बारगाह ले जाया जा रहा है।

जौहरी अपने समुदाय के एक सम्मानित व्यक्ति थे और व्यापक रूप से प्रतिष्ठित विद्वान आयतुल्ला सैय्यद अली अल-हुसैनी अल-सीस्तानी के साथ पढ़े थे।

वह एक कवि, इतिहासकर और दार्शनिक भी थे और उन्होंने कई किताबें लिखीं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जौहरी के निधन पर शोक जताया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख