Hanuman Chalisa
✕

सीरिया में संदिग्ध रासायनिक हमले में 70 मरे, हजारों प्रभावित

Updated: रविवार, 8 अप्रैल 2018 (19:19 IST)
दश्मिक। सीरिया के पूर्वी गौता प्रांत में विद्रोहियों के एकमात्र कब्जे वाले दौमा शहर में रविवार को हुए संदिग्द्ध रासायनिक हमले में कम से कम 70 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई और हजारों लोग प्रभावित हैं। बीबीसी के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
 
 
स्वयंसेवी राहत एवं बचाव बल 'व्हाइट हेल्मेट' के प्रमुख आर-अल शाह ने ट्वीट करके कहा कि कई लोगों के शव बेसमेंट पर पड़े हुए हैं और कई लोगों को रासायनिक हमले के प्रभाव के कारण तड़पते हुए देखा जा सकता है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि संदिग्ध रासायनिक हमला बेहद भयावह है। अगर यह साबित हो जाता है कि यह रासायनिक हमला है तो विश्व समुदाय द्वारा तुरंत कार्रवाई करने की मांग की जाएगी।
 
गौता के विरोधियों के समर्थन वाले गौता मीडिया सेंटर ने दावा किया कि एक हेलीकॉप्टर से बैरल बम फेंका गया जिसमें टैक्सिक नर्व एजेंट 'सरीन' था। संस्था की प्रवक्ता ने कहा कि इस हमले में 180 लोगों की मौत हुई है। अस्पताल में कई ऐसे लोगों को लाया गया जिनके मुंह से झाग निकल रहे थे।
सरकार पर विद्रोही बस्तियों पर रासायनिक हमलों के आरोपों के बीच सरकारी समाचार एजेंसी 'साना' ने कहा कि दौमा में जैश-ए-इस्लाम का कब्जा है और वह मिटने की कगार पर है। उसकी मीडिया शाखाएं अरब सेना को रोकने के असफल प्रयास के तहत रासायनिक हमले की खबरें फैला रही हैं।
 
पिछले सप्ताह भी सीरिया में विद्रोहियों के कब्जे वाले इदलिब शहर में संदिग्ध रासायनिक हमले हुए थे जिसमें 11 बच्चों समेत कम से कम 58 लोगों की मौत हो गई है और 12 से अधिक लोग जख्मी हुए थे।
यूरोपीय संघ ने कहा था कि इस संदिग्ध रासायनिक हमले की जिम्मेदारी सीरियाई सरकार की है। फ्रांस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की मांग की थी और तुर्की ने रूस से बातचीत में ये मामला उठाया था। सीरियाई सरकार लगातार रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से इंकार कर रही है।
 
अगर ये साबित हो जाता है कि ये रासायनिक हमले थे तो सीरिया में गृहयुद्ध छिड़ने के 6 सालों में ये दोनों सबसे घातक रासायनिक हमले होंगे। राष्ट्रपति बशर अल असद के विरोधियों की स्थानीय को-ऑर्डिनेशन कमेटियों के नेटवर्क ने उन लोगों की तस्वीरें पोस्ट की थीं जिनकी मौत दम घुटने से हुई बताई जा रही है। (वार्ता)

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

अगला लेख